Fri, 16 Oct 2026
Breaking News
लखनऊ : शेखर न्यूज़ पर शाम 8:30 बजे तक की प्रमुख मुख्य खबरें | एक और जोड़े को मिली मौत की सजा : मौत होने तक फांसी पर लटकाया जाए | अयोध्या : राम मंदिर परकोटे का निर्माण कार्य सौंपना बाकी | शेखर न्यूज़ लखनऊ उत्तर प्रदेश : दोपहर 1:30 की प्रमुख मुख्य खबरें | लखनऊ उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ पर सुबह 10:30 तक की प्रमुख खबरें | लखनऊ उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ पर सुबह साड़ी 8:30 बजे तक के प्रमुख मुख्य खबरें | साहिल मुस्कान नीली ड्रम वाले केस में : मेरठ जिला जज अरविंद कुमार मिश्रा ने बुधवार शाम 4.22 बजे फांसी का फैसला सुनाया। | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : *महिला किसानों को आधुनिक खेती और स्वरोजगार के प्रति किया जागरूक* | दिल्ली : देश राज्यों से प्राप्त बड़ीराष्ट्रीय खबरें | मिर्जापुर उत्तर प्रदेश में माँ के भव्य आरती का आयोजन : बिहारी गाँव में उमड़ी भक्तों की भीड़ | लखनऊ : शेखर न्यूज़ पर शाम 8:30 बजे तक की प्रमुख मुख्य खबरें | एक और जोड़े को मिली मौत की सजा : मौत होने तक फांसी पर लटकाया जाए | अयोध्या : राम मंदिर परकोटे का निर्माण कार्य सौंपना बाकी | शेखर न्यूज़ लखनऊ उत्तर प्रदेश : दोपहर 1:30 की प्रमुख मुख्य खबरें | लखनऊ उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ पर सुबह 10:30 तक की प्रमुख खबरें | लखनऊ उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ पर सुबह साड़ी 8:30 बजे तक के प्रमुख मुख्य खबरें | साहिल मुस्कान नीली ड्रम वाले केस में : मेरठ जिला जज अरविंद कुमार मिश्रा ने बुधवार शाम 4.22 बजे फांसी का फैसला सुनाया। | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : *महिला किसानों को आधुनिक खेती और स्वरोजगार के प्रति किया जागरूक* | दिल्ली : देश राज्यों से प्राप्त बड़ीराष्ट्रीय खबरें | मिर्जापुर उत्तर प्रदेश में माँ के भव्य आरती का आयोजन : बिहारी गाँव में उमड़ी भक्तों की भीड़ | लखनऊ : शेखर न्यूज़ पर शाम 8:30 बजे तक की प्रमुख मुख्य खबरें | एक और जोड़े को मिली मौत की सजा : मौत होने तक फांसी पर लटकाया जाए | अयोध्या : राम मंदिर परकोटे का निर्माण कार्य सौंपना बाकी | शेखर न्यूज़ लखनऊ उत्तर प्रदेश : दोपहर 1:30 की प्रमुख मुख्य खबरें | लखनऊ उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ पर सुबह 10:30 तक की प्रमुख खबरें | लखनऊ उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ पर सुबह साड़ी 8:30 बजे तक के प्रमुख मुख्य खबरें | साहिल मुस्कान नीली ड्रम वाले केस में : मेरठ जिला जज अरविंद कुमार मिश्रा ने बुधवार शाम 4.22 बजे फांसी का फैसला सुनाया। | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : *महिला किसानों को आधुनिक खेती और स्वरोजगार के प्रति किया जागरूक* | दिल्ली : देश राज्यों से प्राप्त बड़ीराष्ट्रीय खबरें | मिर्जापुर उत्तर प्रदेश में माँ के भव्य आरती का आयोजन : बिहारी गाँव में उमड़ी भक्तों की भीड़ |

सूचना

Welcome Shekhar News,शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें
शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें
Welcome Shekhar News,शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें
शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें

परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : तिरंगे के साथ गूंजा भारत माता का जयघोष, विधायक अजय सिंह के नेतृत्व में निकली भव्य यात्रा

LIVE

नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Wed, Aug 12, 2026 / Post views : 443

Share:

परसपुर, गोंडा। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के त्याग और बलिदान को नमन करते हुए बुधवार को ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत विकासखंड परसपुर के ब्लॉक मुख्यालय से बीआरसी परसपुर तक करनैलगंज विधायक अजय सिंह के नेतृत्व में भव्य पैदल तिरंगा यात्रा निकाली गई। मंडल अध्यक्ष वंश बहादुर सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी, शिक्षक, छात्र-छात्राएं और क्षेत्रवासी शामिल हुए।

हाथों में तिरंगा लेकर यात्रा में शामिल लोगों ने ‘वंदे मातरम’ और ‘भारत माता की जय’ के जयघोष से पूरे क्षेत्र को राष्ट्रभक्ति से सराबोर कर दिया। तिरंगा यात्रा शुरू होने से पूर्व विधायक अजय सिंह ने ब्लॉक मुख्यालय स्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्मृति स्थल पर पुष्पमाला अर्पित कर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को श्रद्धांजलि दी और उन्हें नमन किया। इसके बाद विकास, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं बाल विकास विभाग के संयुक्त तत्वावधान में तिरंगा यात्रा शुरू हुई।

विधायक अजय सिंह के नेतृत्व में हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में लोग पैदल यात्रा में शामिल हुए। यात्रा जैसे-जैसे आगे बढ़ी, भारत माता की जय और वंदे मातरम के जयघोष से वातावरण गूंजता रहा। यात्रा में अधिकारियों, कर्मचारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ महर्षि वैदिक इंटर कॉलेज, बेनीमाधव जंगबहादुर इंटर कॉलेज, जेपीआरएमटी इंटर कॉलेज, प्राथमिक विद्यालय परसपुर प्रथम सहित विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भी बड़ी संख्या में सहभागिता की। छात्र-छात्राएं हाथों में तिरंगा लेकर पूरे उत्साह के साथ यात्रा में शामिल हुए। इस दौरान लोगों ने राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान को याद किया।

विधायक अजय सिंह ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। स्वतंत्रता सेनानियों ने अपने त्याग और बलिदान से देश को आजादी दिलाई। उनका सम्मान करना और उनके आदर्शों को नई पीढ़ी तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। राष्ट्र की एकता और अखंडता को मजबूत करने के लिए प्रत्येक नागरिक को अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्रप्रेम की भावना को और मजबूत करने का माध्यम है। उन्होंने लोगों से अपने घरों पर तिरंगा फहराकर देश के प्रति सम्मान और गौरव व्यक्त करने का आह्वान किया।

भाजपा मंडल अध्यक्ष वंश बहादुर सिंह ने भी क्षेत्रवासियों से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक अपने घर पर तिरंगा फहराकर राष्ट्र के प्रति सम्मान और गौरव की भावना व्यक्त करे तथा देश की एकता और अखंडता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताए।

वहीं गोपालग्राम मंडल में भी ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत सुसुंडा स्थित गोबिंद कुलम एकेडमी से सैकड़ों लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर भव्य यात्रा निकाली। यात्रा में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी, छात्र-छात्राएं और अन्य लोग शामिल हुए। देशभक्ति के नारों से वातावरण गूंजता रहा। यात्रा में शामिल लोग स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वनवारी लाल वर्मा के समाधि स्थल पहुंचे, जहां श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद करनपुर स्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन किया गया। इस दौरान लोगों ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के संघर्ष और देश की आजादी में उनके योगदान को श्रद्धापूर्वक याद किया। तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में लोगों की सहभागिता के चलते पूरे क्षेत्र में देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम का माहौल देखने को मिला।

इस अवसर पर चेयरमैन वासुदेव सिंह, बीडीओ रामलगन वर्मा, बीईओ नूतन जायसवाल, डॉ. लवकेश शुक्ल, प्रदीप पांडेय, सूरज सिंह, इतेंद्र सिंह, विद्याभूषण द्विवेदी, राजेश तिवारी, नीरज मौर्य, लक्ष्मी शंकर पांडेय, श्रीनिवास शुक्ल, राजेश चौबे, सतीश मिश्र, बृजेश सिंह, ओमप्रकाश द्विवेदी, वंशबहादुर सिंह, ऋचा पांडेय, देवनाथ सविता सहित अन्य लोग मौजूद रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान तिरंगे के सम्मान, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के प्रति श्रद्धा और राष्ट्रप्रेम का उत्साह देखने को मिला।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें