Thu, 15 Oct 2026
Breaking News
मिर्जापुर उत्तर प्रदेश में माँ के भव्य आरती का आयोजन : बिहारी गाँव में उमड़ी भक्तों की भीड़ | शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश लखनऊ : शेखर न्यूज़ पर शाम 8:30 बजे तक की प्रमुख मुख्य खबरें | लखनऊ उत्तर प्रदेश : शाम की देश राज्यों बड़ी खबरें | लखनऊ उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ पर शाम 4:00 बजे तक की प्रमुख खबरें | उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ पर रात्रि 10:00 बजे तक की प्रमुख खबरें | मुख्यमंत्री ने रामपुर में प्रहरियों को सम्मानित किया : मुख्यमंत्री ने प्रहरियों को रामपुर में संबोधित भी किया और उनको बधाई दी | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : बेकाबू क्रेन ने तीन बाइकों को मारी टक्कर, बाइक क्षतिग्रस्त, चालक फरार | गोंडा में डिजिटल अरेस्ट का एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में : साइबर ठगों ने गोंडा जैसे शहर को भी निशाना बनाया और अब मेट्रो सिटी छोड़कर के छोटे शहरों की ओर किया रुख | लखनऊ उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ पर शाम 7:30 बजे तक की प्रमुख मुख्य खबरें | लखनऊ उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ पर शाम 6:00 बजे तक की प्रमुख मुख्य खबरें | मिर्जापुर उत्तर प्रदेश में माँ के भव्य आरती का आयोजन : बिहारी गाँव में उमड़ी भक्तों की भीड़ | शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश लखनऊ : शेखर न्यूज़ पर शाम 8:30 बजे तक की प्रमुख मुख्य खबरें | लखनऊ उत्तर प्रदेश : शाम की देश राज्यों बड़ी खबरें | लखनऊ उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ पर शाम 4:00 बजे तक की प्रमुख खबरें | उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ पर रात्रि 10:00 बजे तक की प्रमुख खबरें | मुख्यमंत्री ने रामपुर में प्रहरियों को सम्मानित किया : मुख्यमंत्री ने प्रहरियों को रामपुर में संबोधित भी किया और उनको बधाई दी | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : बेकाबू क्रेन ने तीन बाइकों को मारी टक्कर, बाइक क्षतिग्रस्त, चालक फरार | गोंडा में डिजिटल अरेस्ट का एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में : साइबर ठगों ने गोंडा जैसे शहर को भी निशाना बनाया और अब मेट्रो सिटी छोड़कर के छोटे शहरों की ओर किया रुख | लखनऊ उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ पर शाम 7:30 बजे तक की प्रमुख मुख्य खबरें | लखनऊ उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ पर शाम 6:00 बजे तक की प्रमुख मुख्य खबरें | मिर्जापुर उत्तर प्रदेश में माँ के भव्य आरती का आयोजन : बिहारी गाँव में उमड़ी भक्तों की भीड़ | शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश लखनऊ : शेखर न्यूज़ पर शाम 8:30 बजे तक की प्रमुख मुख्य खबरें | लखनऊ उत्तर प्रदेश : शाम की देश राज्यों बड़ी खबरें | लखनऊ उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ पर शाम 4:00 बजे तक की प्रमुख खबरें | उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ पर रात्रि 10:00 बजे तक की प्रमुख खबरें | मुख्यमंत्री ने रामपुर में प्रहरियों को सम्मानित किया : मुख्यमंत्री ने प्रहरियों को रामपुर में संबोधित भी किया और उनको बधाई दी | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : बेकाबू क्रेन ने तीन बाइकों को मारी टक्कर, बाइक क्षतिग्रस्त, चालक फरार | गोंडा में डिजिटल अरेस्ट का एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में : साइबर ठगों ने गोंडा जैसे शहर को भी निशाना बनाया और अब मेट्रो सिटी छोड़कर के छोटे शहरों की ओर किया रुख | लखनऊ उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ पर शाम 7:30 बजे तक की प्रमुख मुख्य खबरें | लखनऊ उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ पर शाम 6:00 बजे तक की प्रमुख मुख्य खबरें |

सूचना

Welcome Shekhar News,शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें
शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें
Welcome Shekhar News,शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें
शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें

: नया डॉन लॉरेंस बिश्नोई है ब्रह्मचारी गैंगस्टर,कॉर्पोरेट कंपनी की तरह चलता है गैंग

आर के पाण्डेय एडिटर इन चीफ बैज़लपुर उत्तर प्रदेश / Sun, Oct 20, 2024 / Post views : 166

Share:

लखनऊ।देश का नया डॉन लॉरेंस बिश्नोई को जरायम की दुनिया में गुरु जी के नाम से भी जाना जाता है।लाॅरेंस का नारा जय बलकारी है।लॉरेंस जहां एक तरफ संगीन अपराधी है तो दूसरी तरफ धार्मिक भी है।लाॅरेंस ब्रह्मचर्य नियम का पालन करता है और विश्व का सबसे महंगा ब्रांड का कपड़ा पहनता है। लाॅरेंस अपने गैंग को एक कॉर्पोरेट कंपनी की तरह चलाता है। उसका सालाना टर्नओवर करोड़ों का है।

सूत्रों के मुताबिक फिल्म अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग करने वाले शूटरों से अनमोल बिश्नोई ने कहा था कि गुरु जी का आदेश है।पुलिस के मुताबिक गुरु मतलब लॉरेंस बिश्नोई है।मुंबई पुलिस के पास इस बातचीत की रिकॉर्डिंग भी है।

देश के नए डॉन लॉरेंस बिश्नोई से जुड़े कुछ ऐसे पहलुओं के बारे में पता चला है जिनके बारे में आप नहीं जानते होंगे। लॉरेंस एक तरफ अपराध करवाता है तो दूसरी तरफ वह धार्मिक भी है।पुलिस सूत्रों के मुताबिक लाॅरेंस हर नवरात्रि पर उपवास के साथ मौन व्रत भी रखता है। लाॅरेंस मांस,मदिरा को कभी हाथ तक नहीं लगाता। लाॅरेंस नारा है जय बलकारी।

मुंबई में विजयदशमी के दिन एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या हुई थी। उससे पहले लॉरेंस ने नवरात्रि में 9 दिन तक मौन व्रत रखा था।लाॅरेंस बिल्कुल क्राइम सीरीज सीक्रेट गेम्स के पंकज त्रिपाठी द्वारा अभिनीत उस चरित्र की तरह है जो कम बात करता था, लेकिन अपराध बराबर करवाता है।

लॉरेंस बिश्नोई की एक बचपन की तस्वीर है,जिसमें वह राजस्थान के एक मंदिर के बाहर खड़ा है।लाॅरेंस की मांग है कि सलमान खान उसी मंदिर में आकर माफी मांगे।लॉरेंस ब्रह्मचर्य का पालन करता है।लाॅरेंस के गैंग के गुर्गों की भी न कोई गर्लफ्रैंड होती है और न ही पत्नी।हाल में एक बार फिर गुजरात की साबरमती जेल से लेकर मुंबई, दिल्ली और कनाडा तक देश के नए डॉन लॉरेंस बिश्नोई उर्फ गुरुजी के जुर्म की करतूतों की गूंज है।

लगभग 68 साल के अंडर वर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहीम से लाॅरेंस बिश्नोई की आधी से भी कम उम्र है।महज 32 साल के इस गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के बुजुर्ग माता-पिता सुरक्षा कारणों से किसी सुरक्षित स्थान पर रह रहे हैं।इनके अलावा लाॅरेंस परिवार में बस एक छोटा भाई अनमोल बिश्नोई है जो बड़े भाई की राह पर चलकर जरायम की दुनिया का हिस्सा बनकर विदेशी धरती से बड़े भाई की क्राइम कपंनी को ऑपरेट कर रहा है।

लॉरेंस बिश्नोई अब लोगों से 50 लाख से 10 करोड़ की फिरौती मांग रहा है।बुकी और लग्ज़री कारों के शोरूम वालों से 5 करोड़ तक की रंगदारी मांगता है,म्यूज़िक इंडस्ट्री वालों से 5 करोड़ से 10 करोड़ रुपये वसूलता है,बिल्डरों से 2 से 5 करोड़ रुपये मांगता है,ज्वैलर्स से 1 से 2 करोड़ रुपये की वसूली करता है,प्रॉपर्टी डीलर्स से 2 से 3 करोड़ रुपये लेता है,
रेस्टोरेंट और स्वीट शॉप वालों से 50 लाख 1 करोड़ मांगता है,
सटोरियों से 2 से 5 करोड़ रुपये वसूलता है,अवैध कॉल सेंटर चलाने वालों से 2 से 5 करोड़ रुपये लेता है,शराब कारोबारियों से 1 से 3 करोड़ की मांग और हवाला कारोबारियों से 5 से 10 करोड़ की वसूली।

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की चार्जशीट के मुताबिक लॉरेंस के गैंग में लगभग 700 शूटर हैं और अकूत पैसा है।लॉरेंस के पास संपत्तियां हैं,जमीन है।

पुलिस के मुताबिक लॉरेंस बिश्नोई अपने गैंग को एक कॉर्पोरेट कंपनी की तरह चलाता है,जिसमें हर गुर्गे का काम अलग है। इन लोगों में शूटर,लोकल गैंगस्टर,रेकी करने वाले,लॉजिस्टिक सपोर्ट करने वाले और लीगल टीम शामिल है।

लॉरेंस बिश्नोई के लिए काम करने वाले मुख्य गैंगस्टर

अनमोल बिश्नोई
गोल्डी बराड़
रोहित गोदारा
सचिन बिश्नोई थापन
रितिक बॉक्सर
दीपक बॉक्सर
राजू बसोदी
काला राणा
अमेरिका में बैठा लॉरेंस का करीबी आर्म्स सौदागर दरम्मन कालो
विक्रम बराड़

लॉरेंस के मामलों की जांच करने वाले अधिकारियों के मुताबिक वह दुनिया के सबसे महंगे ब्रांडों के जूते और कपड़े पहनता है।एनआईए की चार्जशीट के मुताबिक लॉरेंस लगातार अपने गैंग को बड़ा कर रहा है।अपना साम्राज्य दाऊद की तरह बढ़ा रहा है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें