Tue, 11 Aug 2026
Breaking News
परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : जिस गांव से अदम गोंडवी ने व्यवस्था को आईना दिखाया, उसी गांव की सड़कें आज भी कीचड़ और गड्ढों में तब्दील | माफिया अतीक के बेटे की मौत,भाई से मिलने गया था जेल : पूंछ थाना क्षेत्र में कार झांसी कानपुर हाइवे के डिवाइडर से टकराई | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : छात्र अमित यादव से मारपीट मामले में ABVP ने जाना हाल, परिजनों से की मुलाकात | शाम 8:30बजे की बड़ी खबरें........ : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश से प्रमुख मुख्य खबरें | सीतापुर में विद्युत तारों से टकराया डीजे दो की मौत : चार झुलसे, कावरियों को जागरूक करने के लिए निकले थे | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : महज 6 वर्ष की उम्र में अद्भुत प्रतिभा का प्रदर्शन, रुद्र प्रताप साहू की स्मरण शक्ति ने सभी को किया हैरान | बड़े ही हर्ष उल्लास से मनाया गया गुरु पूर्णिमा पर्व : जगह जगह पूजन वंदन किया गया | विधायक निवास लखनऊ की सातवीं मंजिल से गिरे पूर्व मंत्री : हुई मौत आत्महत्या या हादसा पुलिस कर रही जॉच | गायक मुकेश के बारे में लेख.... : बहन की शादी में गए गानों से फिल्मी बुलंदियों तक का सफर मुकेश ने कैसे तय किया देखें | उत्तर प्रदेश में बारिश का अलर्ट : बलिया में नहर टूटी , एक्सप्रेस वे पर सड़क हुई क्षतिग्रस्त | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : जिस गांव से अदम गोंडवी ने व्यवस्था को आईना दिखाया, उसी गांव की सड़कें आज भी कीचड़ और गड्ढों में तब्दील | माफिया अतीक के बेटे की मौत,भाई से मिलने गया था जेल : पूंछ थाना क्षेत्र में कार झांसी कानपुर हाइवे के डिवाइडर से टकराई | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : छात्र अमित यादव से मारपीट मामले में ABVP ने जाना हाल, परिजनों से की मुलाकात | शाम 8:30बजे की बड़ी खबरें........ : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश से प्रमुख मुख्य खबरें | सीतापुर में विद्युत तारों से टकराया डीजे दो की मौत : चार झुलसे, कावरियों को जागरूक करने के लिए निकले थे | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : महज 6 वर्ष की उम्र में अद्भुत प्रतिभा का प्रदर्शन, रुद्र प्रताप साहू की स्मरण शक्ति ने सभी को किया हैरान | बड़े ही हर्ष उल्लास से मनाया गया गुरु पूर्णिमा पर्व : जगह जगह पूजन वंदन किया गया | विधायक निवास लखनऊ की सातवीं मंजिल से गिरे पूर्व मंत्री : हुई मौत आत्महत्या या हादसा पुलिस कर रही जॉच | गायक मुकेश के बारे में लेख.... : बहन की शादी में गए गानों से फिल्मी बुलंदियों तक का सफर मुकेश ने कैसे तय किया देखें | उत्तर प्रदेश में बारिश का अलर्ट : बलिया में नहर टूटी , एक्सप्रेस वे पर सड़क हुई क्षतिग्रस्त | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : जिस गांव से अदम गोंडवी ने व्यवस्था को आईना दिखाया, उसी गांव की सड़कें आज भी कीचड़ और गड्ढों में तब्दील | माफिया अतीक के बेटे की मौत,भाई से मिलने गया था जेल : पूंछ थाना क्षेत्र में कार झांसी कानपुर हाइवे के डिवाइडर से टकराई | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : छात्र अमित यादव से मारपीट मामले में ABVP ने जाना हाल, परिजनों से की मुलाकात | शाम 8:30बजे की बड़ी खबरें........ : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश से प्रमुख मुख्य खबरें | सीतापुर में विद्युत तारों से टकराया डीजे दो की मौत : चार झुलसे, कावरियों को जागरूक करने के लिए निकले थे | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : महज 6 वर्ष की उम्र में अद्भुत प्रतिभा का प्रदर्शन, रुद्र प्रताप साहू की स्मरण शक्ति ने सभी को किया हैरान | बड़े ही हर्ष उल्लास से मनाया गया गुरु पूर्णिमा पर्व : जगह जगह पूजन वंदन किया गया | विधायक निवास लखनऊ की सातवीं मंजिल से गिरे पूर्व मंत्री : हुई मौत आत्महत्या या हादसा पुलिस कर रही जॉच | गायक मुकेश के बारे में लेख.... : बहन की शादी में गए गानों से फिल्मी बुलंदियों तक का सफर मुकेश ने कैसे तय किया देखें | उत्तर प्रदेश में बारिश का अलर्ट : बलिया में नहर टूटी , एक्सप्रेस वे पर सड़क हुई क्षतिग्रस्त |

: समाजसेवी ने खोला बेसिक शिक्षा विभाग के भ्रष्टाचार का पिटारा

आर के पाण्डेय एडिटर इन चीफ बैज़लपुर उत्तर प्रदेश / Fri, Nov 24, 2023 / Post views : 118

Share:

अयोध्या संवाददाता उत्तर प्रदेश

शासनादेश को धता बता महिला शिक्षक को राजकीय संप्रेषण गृह से कर दिया संबद्ध

कई शिक्षकों के विद्यालय न आने का किया खुलासा

बीएसए एवं खंड शिक्षा अधिकारियों के खिलाफ समाजसेवी ने खोल दिया मोर्चा

अयोध्या - मिल्कीपुर के समाजसेवी की पहल के बाद अब बेसिक शिक्षा विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार के जिन्न के बाहर आने का सिलसिला शुरू हो गया है। अमानीगंज शिक्षा क्षेत्र में एक बड़ा चौंकाने वाला मामला समाजसेवी महेंद्र प्रताप सिंह ने उठाते हुए बेसिक शिक्षा विभाग के बहुत बड़े भ्रष्टाचार का खुलासा कर दिया है। उन्होंने खंड शिक्षा अधिकारी अमानीगंज राजेश कुमार और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार राय की करतूतों का भंडाफोड़ करते हुए मामले की शिकायत प्रदेश के मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट ऑनलाइन शिकायत प्रणाली जनसुनवाई पोर्टल पर करते हुए कार्रवाई की गुहार की है। समाजसेवी ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि अमानीगंज शिक्षा क्षेत्र स्थित प्राथमिक विद्यालय रानिकपुर में तैनात शिक्षिका रेनू पांडे विगत 3 वर्षों से विद्यालय कभी भी नहीं आ रही हैं। उन्हें शासनादेश के विरुद्ध अनियमित तरीके से जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा प्राथमिक विद्यालय जाफर नगर से संबद्ध किया गया था, किंतु अब उन्हें बीएसए द्बारा राजकीय संप्रेषण गृह किशोर जनपद अयोध्या से संबद्ध कर दिया गया है। इसके अलावा ग्राम पंचायत मोहम्मदपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय पूरे रामदीन में तैनात सहायक अध्यापिका नीतू के विद्यालय न आने की शिकायत की है। इसके अलावा कंपोजिट विद्यालय धमथुआ में तैनात प्रधानाध्यापक की बहू, अनुचर के रूप में तैनात हैं। उक्त महिला अनुचर कभी भी विद्यालय नहीं जाती और उसका हस्ताक्षर प्रधानाध्यापक द्वारा उपस्थिति पंजिका घर ले जाकर कराया जाता है। इसके अलावा प्राथमिक विद्यालय टिकटी में तैनात शिक्षक आनंद कभी भी विद्यालय नहीं जाता। उक्त के अलावा शिक्षा क्षेत्र में अन्य कई ऐसे विद्यालय हैं जहां पर तैनात शिक्षक विद्यालय से नदारत रहते हैं और विद्यालय न जाने के नाम पर खंड शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार को मासिक सुविधा शुल्क देते रहते हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि बीएसए संतोष कुमार राय के संरक्षण में बीईओ अमानीगंज राजेश कुमार द्वारा लापरवाही करने वाले शिक्षकों से अवैध वसूली करते हुए बंदर बांट किया जा रहा है। बीएसए संतोष कुमार राय द्वारा परिषदीय शिक्षा को पूरी तरह से मजाक बनाकर रख दिया गया है और खूब जमकर भ्रष्टाचार किया जा रहा है। मिल्कीपुर ब्लाक क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत सिधौना निवासी समाजसेवी महेंद्र प्रताप सिंह ने मांग की है कि प्रकरण की जांच बेसिक शिक्षा विभाग से अलग किसी अन्य विभाग के उच्चाधिकारी से स्थलीय सत्यापन कराते हुए कराई जाए, ताकि बेलगाम बीएसए तथा बीईओ के भ्रष्टाचार पर अंकुश लग सके। शिकायतकर्ता समाजसेवी का कहना है कि विद्यालय संचालन अवधि में दर्जनों शिक्षक अपना विद्यालय छोड़कर अमानीगंज बाजार स्थित खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर जमे रहते हैं तथा बीईओ राजेश कुमार के साथ मिलकर दलाली में संलिप्त रहते हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें