आर के पाण्डेय एडिटर इन चीफ बैज़लपुर उत्तर प्रदेश / Sat, Apr 4, 2026 / Post views : 11
➡ लखनऊ- पंचायत चुनाव में देरी पर विरोध प्रदर्शन, सपा नेताओं, कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया, जल्द पंचायत चुनाव कराने की मांग की, हजरतगंज अटल चौक पर जुटे कार्यकर्ता, पुलिस ने नेताओं को हिरासत में लिया
➡ लखनऊ- राजधानी में धमाके की साजिश नाकाम, ISI से जुड़े 4 आतंकवादी गिरफ्तार, साकिब, लोकेश, विकास, अरबाब गिरफ्तार, रेलवे सिग्नल बॉक्स को निशाना बनाना था, LPG सिलेंडर टैंकर में धमाके की तैयारी थी, चारों आतंकी पाकिस्तानी हैंडलर्स के संपर्क में थे, कई नेताओं की रेकी के वीडियो भी मिले, 2 आतंकी मेरठ, 2 गाजियाबाद के निवासी, पाकिस्तानी हैंडलर्स से ऑनलाइन रकम ली
➡ बाराबंकी- घर से निकले युवक की हत्या से हड़कंप, सिर पर बेरहमी से वार कर युवक की हत्या, आसिफ का कल्याणी नदी के पास मिला शव, ईद की छुट्टी में अपने घर आया था मृतक, गांव के युवकों ने रंजिशन हत्या की- परिजन, सोने की चेन, रुपये भी गायब होने का आरोप, सफदरगंज क्षेत्र के चौखंडी के पास की वारदात
➡ देवरिया- GRP देवरिया, दबंगों का अमानवीय चेहरा, दिव्यांग युवक की बेरहमी से की पिटाई, लात, घूंसे, रॉड से जमकर दिव्यांग को पीटा, घसीटकर ले जाते दिखे GRP कर्मी, दबंग, देवरिया रेलवे स्टेशन परिसर का वीडियो
➡ ग्रेटर नोएडा- मामली विवाद में दबंगों ने युवक को पीटा, घर में घुसकर बेरहमी से पिटाई का आरोप, 4 दिन बाद भी कार्रवाई नहीं हुई- पीड़ित, ग्रेनो के दादरी थाना क्षेत्र का मामला
➡ कन्नौज- समाधान दिवस में सदर तहसील पहुंचे डीएम, एसपी, डीएम ने शिकायतें सुनकर निस्तारण के दिए निर्देश, एसपी ने भी मौके पर टीम भेजकर कराया निस्तारण
➡ हमीरपुर- सड़क किनारे खड़े ट्रक से ECM डिवाइस चोरी, नेशनल हाईवे 34 पर ट्रक से चोरी की घटना, सदर कोतवाली पुलिस रात में नहीं करती गश्त, पुलिस की लापरवाही से हो रही चोरी की घटना
➡ कौशाम्बी- तहसील दिवस में फरियादी का प्रदर्शन, प्रार्थना पत्र की माला डालकर किया प्रदर्शन, ग्रामसभा की भूमि पर पट्टा आवंटन की मांग, चायल तहसील में फरियादी का प्रदर्शन
➡ कानपुर- होटल की आड़ में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, सरगना के साथ दारोगा की भी मिलीभगत, सीपी ने दारोगा को तत्काल सस्पेंड किया, सीसामऊ थाने में तैनात था दारोगा नितिन, शहर के 19 होटलों में पुलिस ने छापा मारा, 7 होटलों में भारी अनियमितताएं पाई गईं, रैकेट का सरगना रोहित वर्मा भी गिरफ्तार, सोशल मीडिया से लड़कियों को बुलाता था, नौकरी का लालच देकर फ्लैट में बंद रखता, अश्लील वीडियो बनाकर मजबूर करता था
➡ लखनऊ- सदर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस, डीएम विशाख जी कर रहे जनसुनवाई, समस्याओं के तत्काल निस्तारण के निर्देश
➡ श्रावस्ती- युवक का शव फंदे से लटका मिला, जुटी ग्रामीणों की भीड़, जांच शुरू, नवीन मॉडल के नरपतपुर गांव की घटना
➡ मैनपुरी- कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह का बड़ा बयान, वन डिस्टिक वन माफिया नहीं चलेगा- मंत्री, ‘बीजेपी राज में वन डिस्टिक वन प्रोडक्ट’, ‘सपा दलितों को भ्रमित कर सरकार बनाना चाहती’, ‘मैनपुरी की सभी विधानसभा सीट BJP जीतेगी’
➡ मेरठ- चार युवकों का गंगा में डूबने का मामला, डूबे युवकों में से अभिषेक का शव मिला, 15 घन्टे के रेस्क्यू के बाद शव बरामद, तीन युवक अभी भी गंगा में है लापता, NDRF, SDRF, PAC गोताखोर का रेस्क्यू जारी, हस्तिनापुर क्षेत्र के मखदूमपुर गंगा का मामला
➡ अलीगढ़- 14 दिन से लापता किशोरी की तलाश, किशोरी का सुराग नहीं लगा पाई पुलिस, परिचित के साथ भागने का आरोप, मां ने एसएसपी से लगाई गुहार
➡ हापुड़- NPP हापुड़ की बोर्ड बैठक जारी, अध्यक्ष सहित अधिकारी बैठक में मौजूद, करोड़ों रूपये के 81 प्रस्ताव रखे जा रहे, बैठक में कई सभासदों ने किया हंगामा, कई कार्यों को लेकर किया गया हंगामा, हंगामे के बीच चल रही है बोर्ड बैठक
➡ संभल- स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ, मंत्री गुलाब देवी ने किया शुभारंभ, अभियान प्रचार वाहन को रवाना किया, डीएम भी कार्यक्रम में रहे मौजूद
➡ जालौन- LPG सिलेंडर न मिलने से बढ़ी परेशानी, मां के साथ डीएम के पास पहुंची युवती, 25 अप्रैल को होनी है युवती की शादी, दुल्हन को शादी के लिए नहीं मिल रहे सिलेंडर
➡ कानपुर- कक्षा 5 की मासूम से टीचर ने की छेड़छाड़, पुलिस ने आरोपी टीचर को किया गिरफ्तार, 5वीं की छात्रा से अश्लील हरकत का आरोप, SJ पब्लिक स्कूल का शिक्षक विनोद अवस्थी, रावतपुर थाना क्षेत्र की घटना
➡ कानपुर- किडनी ट्रांसप्लांट सिंडिकेट से जुड़ी खबर, मेडिलाईफ अस्पताल में भी हुआ ट्रांसप्लांट, केशवपुरम मेडिलाईफ हॉस्पिटल में ट्रांसप्लांट, हालत बिगड़ने पर दिल्ली भेजी गई थी महिला, दिल्ली में झूठ कहकर भर्ती कराया गया था, गॉल ब्लैडर ऑपरेशन की झूठी बात कही गई, ट्रांसप्लांट के बाद दिल्ली में महिला की मौत, गिरफ्तार कुलदीप, राजेश के फोन से खुलासा, 3 माह पहले सील हुआ था अस्पताल- CMO
➡ मुरादाबाद- निजी प्रकाशकों की किताबों के लिए दबाव, भारत समाचार की खबर का दमदार असर, कई प्राइवेट स्कूलों को नोटिस दिया गया, जिला प्रशासन ने स्कूलों को नोटिस भेजा, गांधी नगर पब्लिक स्कूल, गोल्डन गेट स्कूल, कुल 4 निजी स्कूलों को नोटिस जारी हुआ
➡ दिल्ली- पुलिस ने 2 ड्रग सप्लायर्स को अरेस्ट किया, 23 लाख रुपए कीमत का गांजा बरामद हुआ, 2.65 लाख कैश और अन्य सामान बरामद, पूर्वी जिले की एंटी-नारकोटिक्स टीम ने पकड़ा
➡ आगरा- प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या कराई, हाथ पर गुदे नाम से हत्या का खुलासा, 2 अभियुक्त और एक अभियुक्ता गिरफ्तार, एक अप्रैल को लापता हुआ था लोकेन्द्र, 2 अप्रैल को अधजला शव खेत में मिला, पत्नी के महेश नामक व्यक्ति से अवैध संबंध, अवैध संबंध में रची गई हत्या की साजिश, महेश ने साथी संग गला दबाकर जान ली, सबूत मिटाने के लिए शव को जलाया गया
➡ गाजियाबाद- दिल्ली पब्लिक स्कूल के बाहर पेरेंट्स का हंगामा, बिना किसी सूचना के टाइमिंग बढ़ाने पर विरोध, सुबह 8 से शाम 4 बजे तक टाइमिंग का विरोध, स्कूल प्रबंधन सुनने को नहीं तैयार- अभिभावक, 8 घंटे से ज्यादा स्कूल चलाने पर रोक की मांग, स्कूल बसों की कमी के चलते फैसले का आरोप, मेरठ रोड स्थित डीपीएस गाजियाबाद का मामला
➡ कन्नौज- DM के निरीक्षण के बाद भी अव्यवस्थाएं, सौ शय्या अस्पताल में लेट पहुंच रहे डॉक्टर, ओपीडी में 9.30 बजे तक नहीं पहुंचे डॉक्टर
➡ मैनपुरी- सिंगिग डांसिंग आइडियल का फाइनल, एसपी की बेटी आद्ध्या बनीं विजेता, नुमाईश ग्राउंड के पंडाल में कार्यक्रम
➡ मुरादाबाद- सिविल लाइन कोतवाल का सराहनीय कार्य, 1 घंटे में तलाशा 50 हजार से भरा बैग, महिला का बैग ऑटो में छूट गया था
➡ हापुड़- नगर पालिका परिषद बोर्ड बैठक में हंगामा, डॉ अंबेडकर की फोटो न होने से सभासद नाराज, सभागार में तस्वीर न होने से नाराज सभासद, सभासदों की नाराजगी के बाद तस्वीर लगाई गई, शहर में विकास को लेकर बोर्ड बैठक का आयोजन
➡ उन्नाव- सड़क हादसे में तीसरे युवक की भी मौत, बांगरमऊ के उमेश की भी हादसे में मौत, ट्रॉमा सेंटर लखनऊ किया गया था रेफर, बांगरमऊ के सुरसेनी गांव की घटना
➡ मऊ- आलोक निषाद को पीसीएस परीक्षा में सफलता, PCS अधिकारी बनकर लौटने पर घर में खुशी, पिता ने मछली बेचकर पढ़ाया, मेहनत लाई रंग, कोतवाली थाना क्षेत्र के निजामुद्दीनपुर के हैं आलोक
➡ कानपुर- प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग लगी, फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया, घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं, थाना सचेडी कला का पुरवा की घटना
➡ दिल्ली- रामलीला मैदान में शिक्षकों की रैली, टीईटी के खिलाफ शिक्षकों की रैली, देशभर के शिक्षक दिल्ली में इकट्ठा, सभी शिक्षकों के लिए TET अनिवार्य, SC के फैसले का विरोध कर रहे शिक्षक
➡ आगरा- चंबल नहर में डूबने से किशोर की मौत, पैर फिसलने से नहर में गिरा था किशोर, पिनाहट के पड़ुआपुरा के पास की घटना
➡ उन्नाव- गर्भवती से पीएचसी में अवैध उगाही का आरोप, इंजेक्शन तक बाहर से मंगवाने का आरोप, बीघापुर PHC का आशा वर्कर ने वीडियो बनाया
➡ औरैया- नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से हड़कंप, कमरे में गमछे से फंदे पर मिला शव, मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया, अजीतमल थाना के हजरतपुर की घटना
➡ रायबरेली- राहुल गांधी के पत्र के बाद दिशा बैठक में बदलाव, अमेठी सांसद करेंगे दिशा बैठक की समीक्षा, रायबरेली में दिशा की बैठक 6 अप्रैल को होगी, पूर्व सांसद सोनिया गांधी का स्वास्थ्य ठीक नहीं, जिसके कारण राहुल गांधी का कार्यक्रम टला, जनप्रतिनिधियों को भेजा गया बैठक का निमंत्रण
➡ फर्रुखाबाद- थार गाड़ी से दबकर महिला की दर्दनाक मौत, मौत का खौफनाक मंजर सीसीटीवी में कैद, पोता घर में थार गाड़ी पार्क कर रहा था, अचानक बैक गियर लगने से दादी दब गई, गेट बंद कर रही महिला लगातार चीखती रही, थार पीछे आने से दीवार से दबकर हुई मौत, थाना कादरी गेट के मसैनी की दर्दनाक घटना
➡ हाथरस- हाथरस-मथुरा रोड पर बड़ा हादसा टला, बारिश, आंधी में यूनीपोल सड़क पर गिरा, कार चपेट में आने से बची, हादसा टला, लोगों ने लगाया लापरवाही का आरोप, हाथरस गेट क्षेत्र के हतिसा पुल की घटना
➡ लखीमपुर- 108 रसोई गैस सिलेंडर चोरी, भरे और खाली रसोई गैस सिलेंडर चोरी, 98 भरे हुए गैस सिलेंडर लेकर चोर फरार, एजेंसी की दीवार और गेट तोड़कर चोरी, पलिया के मकनपुर में सिलेंडर की चोरी
➡ बरेली- उपद्रवी साजिद सकलैनी पर मुकदमा दर्ज, साजित समेत 4 साथियों पर मुकदमा दर्ज, मृतक के नाम से जमानत लेने का मामला, वादी शारिक अब्बासी को धमकाने का आरोप, साजिद पर 15 हजार रुपये का इनाम घोषित, बारादरी थाना के रोहिली टोला का मामला
➡ आजमगढ़- मंत्री अनिल राजभर को लेकर बोले ओपी राजभर, अनिल राजभर अभी राजनीति में कच्चा, हमारे आगे बच्चा, हम उनके चच्चा, मंत्री अनिल राजभर अनुभवहीन हैं, पंचायत चुनाव पर बोले, कोर्ट का आदेश मानेंगे
➡ हरिद्वार- 1 इंस्पेक्टर समेत 20 दारोगा के ट्रांसफर, कानून व्यवस्था के मद्देनजर हुए ट्रांसफर, SSP नवनीत सिंह भुल्लर ने किया ट्रांसफर, मनोहर सिंह भंडारी रानीपुर कोतवाल बने, नितेश शर्मा श्यामपुर थाना प्रभारी बने
➡ केरल- वंडूर में शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को पीटा, 3 हिरासत में लिए गए, चुनाव प्रचार के दौरान काफिला रोका गया, पुलिस ने केस दर्ज किया, 2 वाहन जब्त, दो कारों से आए लोगों ने काफिला रोका, वाहनों के शीशों पर हाथ मारने का आरोप
➡ रुड़की- पुलिस ने बहरूपिया बाबाओं को अरेस्ट किया, जादू-टोना करने वाले 10 व्यक्ति अरेस्ट किए, गंगा किनारे, रेलवे स्टेशन के पास रहते थे, गंगनहर पुलिस ने अभियान चलाकर पकड़ा
➡ कानपुर- मिडिल ईस्ट तनाव के चलते उद्योग प्रभावित, युद्ध से मेटल के कामों में मशीनें ठप पड़ी हैं, जहां काम, वहां 30-50% मजदूर ही बचे हैं, कॉमर्शियल गैस न होने से नुकसान- उद्यमी, फैक्ट्रियों में 50% तक काम प्रभावित- उद्यमी
➡ कानपुर देहात- शराब ठेके पर चोरों ने बोला धावा, शटर तोड़कर घटना को दिया अंजाम, CCTV भी तोड़ ले गए शातिर चोर, लाखों रुपये की शराब, नगदी चुराई, शिवली कोतवाली के भेवान की घटना
➡ रुड़की- पुलिस ने 26 वाहनों के काटे चालान, गलत तरीके से पार्किंग करने पर कार्रवाई, वाहनों को क्रेन से हटवाया- पुलिस, रुड़की की भगवानपुर पुलिस ने कार्रवाई की
-------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन