धीरेश त्रिवेदी लखनऊ संवाददाता / Mon, Jul 27, 2026 / Post views : 8
उत्तर प्रदेश में आज सोमवार से मानसून फिर से रफ्तार पकड़ेगा। सुबह से ही राजधानी लखनऊ समेत कानपुर और अयोध्या सहित 40 से ज्यादा जिलों में बादल छाए हैं। मौसम विभाग (IMD) ने सभी 75 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। लखीमपुर और बहराइच में बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। लोगों को जरूरी होने पर ही घरों से बाहर निकलने की सलाह दी गई है।
उधर, पहाड़ों पर हो रही मूसलाधार बारिश की वजह से यूपी में नदियां उफान पर हैं। बलिया में सोमवार सुबह 7 बजे सरकारी स्कूल सरयू नदी में समा गया। रविवार को स्कूल आधा हिस्सा कटान की जद में आ गया आऔर नदी में समा गया दोहरीघाट नहर का बांध टूटने से सैकड़ों एकड़ धान की फसल पानी में डूब गई।
इससे पहले, रविवार को लखनऊ, कानपुर, नोएडा और बिजनौर में बारिश हुई। उन्नाव में लखनऊ-कानपुर ग्रीनफील्ड नेशनल एलिवेटेड एक्सप्रेसवे पर सड़क धंस गई। सूचना मिलते ही NHAI की टीम मौके पर पहुंची और सड़क को दुरुस्त कराया। खराब मौसम की वजह से काठमांडू जा रही इंटरनेशनल फ्लाइट को लखनऊ डायवर्ट करना पड़ा।
लखीमपुर खीरी और बहराइच में मौसम में ने भारी बारिश का अनुमान जताया है
विज्ञापन
विज्ञापन