Thu, 23 Jul 2026
Breaking News
परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : काशी हिंदू विश्वविद्यालय में गोंडा की बेटी पलक सिंह को गोल्ड मेडल देकर कुलपति ने किया सम्मानित | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : परसपुर : धीरेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ बब्लू भैया की मनाई गई आठवीं पुण्यतिथि, समाधि स्थल पर दी गई श्रद्धांजलि | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : पुलिस मुठभेड़ में तीन शातिर चोर गिरफ्तार, दो के पैर में लगी गोली; सर्राफा दुकानों में चोरी का हुआ खुलासा | डीएम की अध्यक्षता में लहरपुर सम्पूर्णसमाधान दिवस आयोजित : फरियादियों की उमड़ी भीड़ | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : गोंडा के होनहार आशीर्वाद द्विवेदी का IIT कानपुर में चयन, साइबर सिक्योरिटी के क्षेत्र में बनाएंगे नई पहचान | सपा के कारण नहीं हुए समय पर पंचायत चुनाव : मंत्री ओ पी राजभर का बड़ा बयान | सुबह 7:30 बजे की बड़ी खबरें...........* : सुबह 7:30 बजे की बड़ी खबरें................. title | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर गूंजा राष्ट्र प्रथम का संकल्प, भाजपा कार्यकर्ताओं ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : परसपुर में वन महोत्सव पर भव्य वृक्षारोपण, विधायक अजय सिंह ने वैदिक मंत्रोच्चारण के उपरांत भूमि पूजन कर किया पौधारोपण | बड़ी एवं प्रमुख खबरें : शेखर न्यूज़ पर आज अभी तक की बड़ी एवं प्रमुख खबरें | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : काशी हिंदू विश्वविद्यालय में गोंडा की बेटी पलक सिंह को गोल्ड मेडल देकर कुलपति ने किया सम्मानित | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : परसपुर : धीरेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ बब्लू भैया की मनाई गई आठवीं पुण्यतिथि, समाधि स्थल पर दी गई श्रद्धांजलि | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : पुलिस मुठभेड़ में तीन शातिर चोर गिरफ्तार, दो के पैर में लगी गोली; सर्राफा दुकानों में चोरी का हुआ खुलासा | डीएम की अध्यक्षता में लहरपुर सम्पूर्णसमाधान दिवस आयोजित : फरियादियों की उमड़ी भीड़ | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : गोंडा के होनहार आशीर्वाद द्विवेदी का IIT कानपुर में चयन, साइबर सिक्योरिटी के क्षेत्र में बनाएंगे नई पहचान | सपा के कारण नहीं हुए समय पर पंचायत चुनाव : मंत्री ओ पी राजभर का बड़ा बयान | सुबह 7:30 बजे की बड़ी खबरें...........* : सुबह 7:30 बजे की बड़ी खबरें................. title | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर गूंजा राष्ट्र प्रथम का संकल्प, भाजपा कार्यकर्ताओं ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : परसपुर में वन महोत्सव पर भव्य वृक्षारोपण, विधायक अजय सिंह ने वैदिक मंत्रोच्चारण के उपरांत भूमि पूजन कर किया पौधारोपण | बड़ी एवं प्रमुख खबरें : शेखर न्यूज़ पर आज अभी तक की बड़ी एवं प्रमुख खबरें | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : काशी हिंदू विश्वविद्यालय में गोंडा की बेटी पलक सिंह को गोल्ड मेडल देकर कुलपति ने किया सम्मानित | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : परसपुर : धीरेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ बब्लू भैया की मनाई गई आठवीं पुण्यतिथि, समाधि स्थल पर दी गई श्रद्धांजलि | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : पुलिस मुठभेड़ में तीन शातिर चोर गिरफ्तार, दो के पैर में लगी गोली; सर्राफा दुकानों में चोरी का हुआ खुलासा | डीएम की अध्यक्षता में लहरपुर सम्पूर्णसमाधान दिवस आयोजित : फरियादियों की उमड़ी भीड़ | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : गोंडा के होनहार आशीर्वाद द्विवेदी का IIT कानपुर में चयन, साइबर सिक्योरिटी के क्षेत्र में बनाएंगे नई पहचान | सपा के कारण नहीं हुए समय पर पंचायत चुनाव : मंत्री ओ पी राजभर का बड़ा बयान | सुबह 7:30 बजे की बड़ी खबरें...........* : सुबह 7:30 बजे की बड़ी खबरें................. title | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर गूंजा राष्ट्र प्रथम का संकल्प, भाजपा कार्यकर्ताओं ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : परसपुर में वन महोत्सव पर भव्य वृक्षारोपण, विधायक अजय सिंह ने वैदिक मंत्रोच्चारण के उपरांत भूमि पूजन कर किया पौधारोपण | बड़ी एवं प्रमुख खबरें : शेखर न्यूज़ पर आज अभी तक की बड़ी एवं प्रमुख खबरें |

: गोंडा : नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर हुए कार्यक्रम, श्रद्धांजलि अर्पित

नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Sat, Jan 25, 2025 / Post views : 110

Share:

गोण्डा(कर्नलगंज ) : तहसील मुख्यालय स्थित करनैलगंज में गुरुवार को चित्रगुप्त इंटर कॉलेज में आजाद हिंद फौज के संस्थापक और महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 128वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि तहसीलदार मनीष कुमार ने नेताजी के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर माल्यार्पण किया और श्रद्धासुमन अर्पित किए। वरिष्ठ पत्रकार सुभाष सिंह सहित उपस्थित पत्रकारों और समाजसेवियों ने भी नेताजी को पुष्प अर्पित कर नमन किया।

तहसीलदार मनीष कुमार ने अपने उद्बोधन में नेताजी को साहस और पराक्रम का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस के विचार और संघर्ष हमें हमेशा प्रेरित करते रहेंगे। उन्होंने अंग्रेजों से लोहा लेकर आजादी की लड़ाई को नई दिशा दी थी।

नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जन्म 23 जनवरी 1897 को उड़ीसा के कटक में हुआ था। वे भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के सबसे प्रभावशाली नेताओं में से एक थे। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के बावजूद, उन्होंने सशस्त्र क्रांति का मार्ग अपनाया और आज़ादी के लिए संघर्ष किया। उनका मानना था कि स्वतंत्रता केवल आंदोलन से नहीं बल्कि सशस्त्र क्रांति से भी प्राप्त की जा सकती है। इसी सोच के तहत उन्होंने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जापान और जर्मनी का समर्थन प्राप्त कर आजाद हिंद फौज का गठन किया, जिसका उद्देश्य भारत को अंग्रेजों की गुलामी से मुक्त कराना था।

मां वाराही न्यूज़ के संपादक व मान्यता प्राप्त पत्रकार सुभाष सिंह ने कहा कि नेताजी ने आजाद हिंद फौज का गठन कर युवाओं को देशभक्ति की प्रेरणा दी। उनका नारा "तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आज़ादी दूंगा" आज भी लोगों के हृदय में जोश भर देता है। नेताजी ने "दिल्ली चलो" का नारा देकर भारत को स्वतंत्र कराने की मुहिम को और तेज कर दिया था। उनके नेतृत्व में आजाद हिंद फौज ने कई अभियानों को अंजाम दिया और भारत की स्वतंत्रता के आंदोलन को नई ऊर्जा दी।

द जर्नलिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष महादेव प्रसाद मौर्य ने नेताजी को स्वतंत्रता संग्राम का महानायक बताते हुए कहा कि उनके बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। इस दौरान जय प्रकाश सिंह प्रधान, पत्रकार पवन देव सिंह, अभय प्रताप सिंह, भूपेंद्र तिवारी, वीरेंद्र तिवारी, अंग्रेज़ गुप्ता, शिवकुमार पाण्डेय, मोहित मिश्रा एडवोकेट, अनिल शुक्ला एडवोकेट, शिवा भट्ट, विनोद भट्ट और हर्ष मिश्रा ने नेताजी के योगदान पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में तहसीलदार मनीष कुमार को बैज लगाकर सम्मानित किया गया, जबकि चित्रगुप्त इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य और लेखपाल रमेश चंद्र को पत्रकार पवन देव सिंह ने सम्मानित किया। इस मौके पर द जर्नलिस्ट एसोसिएशन के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष महादेव प्रसाद मौर्य का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार सुभाष सिंह, प्रधानाचार्य जीके श्रीवास्तव, लेखपाल रमेश चंद्र, विद्यालय के छात्र-छात्राएं, सुरक्षा कर्मी और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें