नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Wed, Jun 5, 2024 / Post views : 156

परसपुर गोण्डा : नगर पंचायत परसपुर क्षेत्र में मंगलवार को ज्येष्ठ माह के द्वितीय मंगलवार को चारों तरफ हनुमान जी के पूजा पाठ प्रतिष्ठा एवं कीर्तन भजन भंडारे की धूम रही है। हनुमान चालीसा, सुंदरकांड व बजरंग बली के भक्तिमय गीतों की गूंज रही है। जगह जगह स्टाल लगाकर राहगीरों को पूड़ी सब्जी, छोला चावल, हलवा, मीठा, शर्वत, लडू का प्रसाद वितरित किये गए। इस कार्यक्रम में मोनू सिंह, कमलेश सिंह , पीयूष सिंह, सतीश कुशवाहा , रामबाबू कुशवाहा ,अरुण कुमार वैश्य , मुकुल सिंह , रज्जू सिंह , गुड्डू कशौधन , दीपक आर्य समेत तमाम भक्तगण शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन