नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Thu, Sep 14, 2023 / Post views : 63

परसपुर गोंडा: करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ग्राम दिनारी निवासी गुड़िया दूबे पत्नी राम जी दूबे ने परसपुर थाने में अपनी पुत्री पूजा पांडेय को जलाकर मार डालने का आरोप ससुराली जनों पर लगाते हुए पति ससुर व सास पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था । पुलिस ने मुखबिर खास की सूचना पर 14 सितंबर दिन गुरुवार को दहेज हत्या के वांछित अभियुक्त-तरूण पाण्डेय पुत्र राजेश पांडेय निवासी ग्राम पांडेय पंडित पुरवा मोहना को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्त द्वारा अपने परिजनों के साथ मिलकर वादिनी श्रीमती गुड़िया दुबे पत्नी रामजी दूबे नि0ग्रा0 उसरेटिया मौजा दिनारी थाना को0 करनैलगंज जनपद गोण्डा की पुत्री को दहेज के लिए प्रताड़ित करते हुए आग लगाकर जान से मार दिया था। जिसके सम्बन्ध में वादिनी द्वारा थाना परसपुर में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना परसपुर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।
गिरफ्तार अभियुक्त-
पंजीकृत अभियोग-
गिरफ्तार कर्ता टीम-
व0उ0नि0 सभाजीत सिंह मय टीम।
विज्ञापन
विज्ञापन