नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Mon, Oct 9, 2023 / Post views : 48
परसपुर गोण्डा : परसपुर थाना परिसर में रविवार को आगामी त्यौहार नवरात्रि दुर्गा पूजा,दशहरा को लेकर वरिष्ठ उपनिरीक्षक सभाजीत सिंह की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गयी।
इस दौरान वरिष्ठ उपनिरीक्षक द्वारा क्षेत्र से आए सभी नागरिकों से आगामी त्यौहार को लेकर शान्ति व सौहार्द पूर्ण मनाने की अपील करते हुए कहा कि सरकार द्वारा जारी गाइडलाइंस का विशेष ध्यान रखते हुये किसी भी प्रकार की कोई नई प्रक्रिया कदापि लागू नही की जायेगी।
अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही की जाएगी।उन्होंने क्षेत्र के सम्मानितजनों से अपील करते हुये कहा कि त्यौहार के दौरान अराजकता फैलाने तथा विवाद उत्पन्न करने वालों पर नजर रखें, और बीट उपनिरीक्षक व आरक्षी को इसकी सूचना देकर प्रशासन का सहयोग करें। इस अवसर पर स्वामीनाथ , कालीप्रसाद जायसवाल , गौरव जायसवाल , पंकज सिंह , अरुण कुमार तिवारी , लखनलाल दूबे, मनोज कुमार सिंह, रोहित तिवारी , दिलीप सिंह, राकेश कुमार, गणेश प्रताप सिंह, कौशल किशोर सिंह , देशराज यादव , विजय बहादुर सिंह, इंद्र प्रताप सिंह, अर्जुन , रणंजय प्रताप सिंह ,विनय वर्मा , स्वामीनाथ , मनीष कुमार सिंह, ध्रुवराज यादव , दिलीप सिंह, अशोक कुमार शुक्ल , संतोष पांडेय , पटमेश्वरी , अखंड प्रताप , राम शंकर गुप्ता , सहजराम तिवारी समेत क्षेत्र से आए हुए काफी ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन