Tue, 08 Sep 2026
Breaking News
परसपुर , गोंडा : महिला से चेन छिनैती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : सरयू नदी में डूबने से दो सगी बहनों की मौत, छोटी को बचाने में बड़ी बहन भी डूबी | शेखर न्यूज द्वारा भारत वर्ष पर एक विशिष्ट लेख : सिंधु घाटी वैदिक सभ्यता और हड़प्पा सभ्यता का उद्भव , बाबर और अंग्रेजों सहित भारत का इतिहास | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : केक काटकर मनाया गया शिक्षक दिवस, शिक्षकों को कलम भेंटकर विद्यार्थियों ने सम्मान व्यक्त किया | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : परसपुर में महिला के गले से डेढ़ लाख की सोने की चेन झपटी, बाइक से गिरकर हुई घायल | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : शिखा पांडेय ने यूजीसी-नेट जेआरएफ में हासिल की सफलता, 260 अंक पाकर बढ़ाया क्षेत्र का मान | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : बारिश के मौसम में बढ़ी चिंता, झुके लकड़ी के खंभे के सहारे वर्षों से चल रही विद्युत लाइन, खेत में गिरा पड़ा तार | शाम 6:30 बजे तक की बड़ी खबरें............. : 25 अगस्त 2026 | भगवान कृष्ण ने नष्ट किया इंद्र का अहंकार : कथा ब्यास अभिषेक दास श्री धाम बृंदावन | भगवत कथा सुनने मात्र से ही मिलती है सद्गति : कथा ब्यास अभिषेक दास | परसपुर , गोंडा : महिला से चेन छिनैती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : सरयू नदी में डूबने से दो सगी बहनों की मौत, छोटी को बचाने में बड़ी बहन भी डूबी | शेखर न्यूज द्वारा भारत वर्ष पर एक विशिष्ट लेख : सिंधु घाटी वैदिक सभ्यता और हड़प्पा सभ्यता का उद्भव , बाबर और अंग्रेजों सहित भारत का इतिहास | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : केक काटकर मनाया गया शिक्षक दिवस, शिक्षकों को कलम भेंटकर विद्यार्थियों ने सम्मान व्यक्त किया | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : परसपुर में महिला के गले से डेढ़ लाख की सोने की चेन झपटी, बाइक से गिरकर हुई घायल | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : शिखा पांडेय ने यूजीसी-नेट जेआरएफ में हासिल की सफलता, 260 अंक पाकर बढ़ाया क्षेत्र का मान | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : बारिश के मौसम में बढ़ी चिंता, झुके लकड़ी के खंभे के सहारे वर्षों से चल रही विद्युत लाइन, खेत में गिरा पड़ा तार | शाम 6:30 बजे तक की बड़ी खबरें............. : 25 अगस्त 2026 | भगवान कृष्ण ने नष्ट किया इंद्र का अहंकार : कथा ब्यास अभिषेक दास श्री धाम बृंदावन | भगवत कथा सुनने मात्र से ही मिलती है सद्गति : कथा ब्यास अभिषेक दास | परसपुर , गोंडा : महिला से चेन छिनैती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : सरयू नदी में डूबने से दो सगी बहनों की मौत, छोटी को बचाने में बड़ी बहन भी डूबी | शेखर न्यूज द्वारा भारत वर्ष पर एक विशिष्ट लेख : सिंधु घाटी वैदिक सभ्यता और हड़प्पा सभ्यता का उद्भव , बाबर और अंग्रेजों सहित भारत का इतिहास | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : केक काटकर मनाया गया शिक्षक दिवस, शिक्षकों को कलम भेंटकर विद्यार्थियों ने सम्मान व्यक्त किया | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : परसपुर में महिला के गले से डेढ़ लाख की सोने की चेन झपटी, बाइक से गिरकर हुई घायल | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : शिखा पांडेय ने यूजीसी-नेट जेआरएफ में हासिल की सफलता, 260 अंक पाकर बढ़ाया क्षेत्र का मान | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : बारिश के मौसम में बढ़ी चिंता, झुके लकड़ी के खंभे के सहारे वर्षों से चल रही विद्युत लाइन, खेत में गिरा पड़ा तार | शाम 6:30 बजे तक की बड़ी खबरें............. : 25 अगस्त 2026 | भगवान कृष्ण ने नष्ट किया इंद्र का अहंकार : कथा ब्यास अभिषेक दास श्री धाम बृंदावन | भगवत कथा सुनने मात्र से ही मिलती है सद्गति : कथा ब्यास अभिषेक दास |

: गोंडा : 33 वीं पुण्य तिथि पर गोलीकांड में शहीद हुए चार छात्रों को दी गई नम आंखों से श्रद्धांजलि

नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Thu, Jan 23, 2025 / Post views : 183

Share:

गुरु-शिष्य परंपरा की शहादत, बलिदान दिवस पर शहीद छात्रों को दी गई श्रद्धांजलि

परसपुर (गोंडा): तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज, परसपुर में बुधवार को 33 वर्ष पूर्व अपने शिक्षक की रक्षा करते हुए शहीद हुए चार छात्रों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। बलिदान दिवस के अवसर पर विद्यालय में हवन-पूजन और शांति पाठ का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय के प्राचार्य और शिक्षकों के साथ-साथ कर्मचारियों ने भी शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की।

21 जनवरी 1992 को विद्यालय के शिक्षक शीतला प्रसाद सिंह के साथ पुलिसकर्मियों द्वारा की गई अभद्रता के कारण पूरे क्षेत्र में आक्रोश फैल गया। 22 जनवरी 1992 को जब छात्रों ने इस घटना के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया, तो पुलिस ने उन पर गोलीबारी की। इस गोलीबारी में कक्षा 12 के छात्र इंदु प्रकाश मिश्रा (ग्राम बेलमत्थर), अशोक कुमार सिंह (ग्राम हड़ियागाड़ा), कक्षा 11 के छात्र प्रदीप कुमार सिंह (ग्राम सालपुर धौताल), और कक्षा 9 के छात्र हरिशंकर सिंह (ग्राम मलांव) शहीद हो गए।

यह दुखद घटना उस दिन घटी थी जब क्षेत्र में सकट चौथ का पर्व मनाया जा रहा था। चारों शहीद छात्रों की माताएं अपने-अपने पुत्रों की दीर्घायु के लिए निर्जला व्रत रख रही थीं, लेकिन इस हृदय विदारक घटना ने उनके घरों में मातम छा दिया। यह बलिदान न केवल गुरु-शिष्य परंपरा का सम्मान था, बल्कि इसने उस समय की सामाजिक और राजनीतिक स्थिति को भी झकझोर दिया।

शहीद छात्रों की याद में विद्यालय के शिक्षकों और कर्मचारियों ने एक स्मारक स्थापित किया। तत्कालीन शिक्षक ओमप्रकाश शर्मा और उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष ने इस स्मारक का लोकार्पण किया और चारों छात्रों को शहीद का दर्जा दिया। बलिदान दिवस के इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य भानु प्रताप सिंह, नरेन्द्र कुमार मिश्रा, भरत सिंह उर्फ पंकज, राजेश सिंह उर्फ राजू, राकेश सिंह बाबू, राम बरन सरोज, शिव कुमार सरोज, सुभाष सेन, रक्षाराम सैनी, और अरुण सिंह समेत बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोगों ने शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद पंडित नागेश्वर नाथ शुक्ला ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन-पूजन और शांति पाठ कराया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें