नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Wed, Nov 15, 2023 / Post views : 186
परसपुर गोंडा : नगर पंचायत परसपुर आटा निवासी बेलसर डाकघर में सहायक पोस्टमास्टर के पद पर कार्यरत रहे विनोद कुमार मिश्र 38 वर्ष की मंगलवार सुबह एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे विनोद मिश्रा के मौत की सूचना मिलने पर डाक विभाग में शोक की लहर दौड़ गई अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ के मंडलीय सचिव मुरलीधर मिश्रा सहित कई लोगों ने उनके घर पर पहुंचकर शोक जताया परिजनों ने बताया कि वह काफी समय से बीमार थे बुधवार की सुबह भौरीगंज घाट पर उनके छोटे भाई विपिन कुमार मिश्रा ने कर्मकांड का निर्वहन करते हुए दाह संस्कार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन