Sun, 04 Oct 2026
Breaking News
30सितम्बर 2026 : शेखर न्यूज़ परआज दोपहर 2:30 बजे की बड़ी खबरें...........* | मिर्जापुर में वरिष्ठ पत्रकार के निधन,पत्रकार जगत मेहानि : मिर्जापुर से दुखद समाचार, न्यूज़ चैनल के मिर्जापुर प्रभारी एवं ब्यूरो प्रमुख की असामयिक मृत्यु | 28.09.2026 : देश और राज्यों की बड़ी खबरें.... | लहरपुर नगरपालिका परिसर में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन : ई ओ लहरपुर सहित गणमान्य व्यक्ति एवं सफाई कर्मचारी रहे मौजूद | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : छह साल के रुद्र ने किया कमाल, 45 सेकेंड में सुनाए यूपी के 75 जिलों के नाम | नगर पालिका लहरपुर में गजल गंगा पुस्तक का हुआ विमोचन : अधिशाषी अभियंता और पालिका अध्यक्ष समेत गणमान्य सदस्य रहे मौजूद | इंटौजा टोलप्लाजा पर एस टी एफ ने मारा छापा : सीसीटीवी डीवीआर की जब्त, कंपनी ने नहीं दिये रिकॉर्ड के दस्तावेज | Big News : सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें 23- सितंबर - बुधवार | क्या स्वर्ग में मिले पुण्य भी एक दिन चुक जाते हैं? : स्वर्ग के लाखों वर्ष भी समाप्त हो जाते हैं… लेकिन मनुष्य का अहंकार उसे कहाँ ले जाता है? | छह सालकी बच्ची से दरिंदगी करने वाला दुष्कर्मी गिरफ्तार : पुलिस मुठभेड़ में पैर में लगी गोली ,सीतापुर पुलिस की बड़ी कामयाबी | 30सितम्बर 2026 : शेखर न्यूज़ परआज दोपहर 2:30 बजे की बड़ी खबरें...........* | मिर्जापुर में वरिष्ठ पत्रकार के निधन,पत्रकार जगत मेहानि : मिर्जापुर से दुखद समाचार, न्यूज़ चैनल के मिर्जापुर प्रभारी एवं ब्यूरो प्रमुख की असामयिक मृत्यु | 28.09.2026 : देश और राज्यों की बड़ी खबरें.... | लहरपुर नगरपालिका परिसर में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन : ई ओ लहरपुर सहित गणमान्य व्यक्ति एवं सफाई कर्मचारी रहे मौजूद | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : छह साल के रुद्र ने किया कमाल, 45 सेकेंड में सुनाए यूपी के 75 जिलों के नाम | नगर पालिका लहरपुर में गजल गंगा पुस्तक का हुआ विमोचन : अधिशाषी अभियंता और पालिका अध्यक्ष समेत गणमान्य सदस्य रहे मौजूद | इंटौजा टोलप्लाजा पर एस टी एफ ने मारा छापा : सीसीटीवी डीवीआर की जब्त, कंपनी ने नहीं दिये रिकॉर्ड के दस्तावेज | Big News : सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें 23- सितंबर - बुधवार | क्या स्वर्ग में मिले पुण्य भी एक दिन चुक जाते हैं? : स्वर्ग के लाखों वर्ष भी समाप्त हो जाते हैं… लेकिन मनुष्य का अहंकार उसे कहाँ ले जाता है? | छह सालकी बच्ची से दरिंदगी करने वाला दुष्कर्मी गिरफ्तार : पुलिस मुठभेड़ में पैर में लगी गोली ,सीतापुर पुलिस की बड़ी कामयाबी | 30सितम्बर 2026 : शेखर न्यूज़ परआज दोपहर 2:30 बजे की बड़ी खबरें...........* | मिर्जापुर में वरिष्ठ पत्रकार के निधन,पत्रकार जगत मेहानि : मिर्जापुर से दुखद समाचार, न्यूज़ चैनल के मिर्जापुर प्रभारी एवं ब्यूरो प्रमुख की असामयिक मृत्यु | 28.09.2026 : देश और राज्यों की बड़ी खबरें.... | लहरपुर नगरपालिका परिसर में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन : ई ओ लहरपुर सहित गणमान्य व्यक्ति एवं सफाई कर्मचारी रहे मौजूद | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : छह साल के रुद्र ने किया कमाल, 45 सेकेंड में सुनाए यूपी के 75 जिलों के नाम | नगर पालिका लहरपुर में गजल गंगा पुस्तक का हुआ विमोचन : अधिशाषी अभियंता और पालिका अध्यक्ष समेत गणमान्य सदस्य रहे मौजूद | इंटौजा टोलप्लाजा पर एस टी एफ ने मारा छापा : सीसीटीवी डीवीआर की जब्त, कंपनी ने नहीं दिये रिकॉर्ड के दस्तावेज | Big News : सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें 23- सितंबर - बुधवार | क्या स्वर्ग में मिले पुण्य भी एक दिन चुक जाते हैं? : स्वर्ग के लाखों वर्ष भी समाप्त हो जाते हैं… लेकिन मनुष्य का अहंकार उसे कहाँ ले जाता है? | छह सालकी बच्ची से दरिंदगी करने वाला दुष्कर्मी गिरफ्तार : पुलिस मुठभेड़ में पैर में लगी गोली ,सीतापुर पुलिस की बड़ी कामयाबी |

: <em>प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत वितरित ऋणों की प्रगति की नगर आयुक्त नितिन गौड़ ने की समीक्षा</em>

सलोनी पाण्डेय विशेष कार्यकारी संपादक / Wed, Mar 1, 2023 / Post views : 197

Share:

गाजियाबाद

प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत वितरित ऋणों की प्रगति की नगर आयुक्त नितिन गौड़ ने की समीक्षा

जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह के निर्देशन में नगर आयुक्त नितिन गौड़ की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट के महात्मा गांधी सभागार में लीड बैंक मैनेजर, समस्त अधिशासी अधिकारी एवं संबंधित बैंक के मैनेजरों के साथ नगर आयुक्त ने प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत वितरित प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय ऋण की प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक की। इस अवसर पर नगर आयुक्त नितिन गौड़ ने लीड बैंक मैनेजर एवं समस्त अधिशासी अधिकारियों से अब तक लंबित मामलों की बैंक वार जानकारी ली। उन्होंने सभी संबंधित अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने-अपने नगर पालिका परिषद/नगर पंचायत क्षेत्र के लंबित मामलों का संबंधित बैकों से संपर्क बनाकर अगले दो से तीन-दिन के अंदर प्राथमिकता पर निस्तारण करा ले। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत जारी होने वाली प्रथम एवं द्वितीय ऋण को लेकर उन्होंने सभी अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित किया कि जितने लाभार्थियों को प्रथम एवं द्वितीय ऋण दिलवाने है उनसे यथाशीघ्र संपर्क स्थापित कर सभी आवश्यक कार्यवाही पूरी कर लें। उन्हें संबंधित बैंकों को उपलब्ध करा दें, जिससे लाभार्थियों को प्रथम एवं द्वितीय ऋण उपलब्ध हो सके। बैठक के दौरान कोटक बैंक, पंजाब एंड सिंध बैंक के जिला समन्वयक के अनुपस्थित रहने पर नगर आयुक्त द्वारा नाराजगी व्यक्त की गई साथ ही कड़ी चेतावनी दी गयी कि अगली बैठक में उपस्थित रहे न कि अपने सहायक को भेजें। नगर आयुक्त ने अग्रणी जिला प्रबंधक को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी शाखा प्रबंधकों को निर्देश दें कि वह क्यूआर कोड उपलब्ध कराएं जो क्यूआर कोड संचालित नहीं है उन्हें संचालित कराया जाए। उन्होंने अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित किया कि बैंक, नगर निकाय तथा डूडा विभाग अपने-अपने कर्मचारियों की ड्यूटी बैंको की प्रत्येक ब्रांच में लगाए जिससे की पथ विक्रेताओं को बैंको के चक्कर न लगाने पड़े और सभी पथ विक्रेता को योजना का लाभ मिल सके। इसमें बैंक भी अपने कर्मचारियों को अवश्य लगाएं किसी भी बैंक से पथ विक्रेता को वापस न किया जाए साथ ही इस योजना का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार कराकर लोगों को लाभान्वित कराया जाए। आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार यादव, अग्रणी जिला प्रबंधक एच0एस0 तिवारी, पी0ओ0 डूडा संजय कुमार, शहर मिशन प्रबंधक भानु प्रिया, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद/नगर पंचायत सहित सभी संबंधित बैंकों के जिला समन्वयक एवं अन्य सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों के द्वारा प्रतिभाग किया गया। गौरव दयाल अपर जिला सूचना अधिकारी गाजियाबाद।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें