निर्मल दूबे ब्यूरो प्रमुख मिर्ज़ापुर / Wed, Feb 22, 2023 / Post views : 106
मीरजापुर, 21 फरवरी, 2023- उत्तर प्रदेश राज्य स्थानीय निकाय समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग का दिनांक 24.02.2023 को समय प्रातः 11 बजे आयुक्त कार्यालय, विन्ध्याचल मण्डल, मीरजापुर में आगमन एवं बैठक कार्यक्रम प्रस्तावित है।
अन्य पिछड़ा वर्ग के प्रतिनिधि के सन्दर्भ में अनुभाविक जाँच एवं अध्ययन के साथ निकायवार एवं अनुपातिक आरक्षण के बाबत समकालीन आख्या के लिए यदि किसी व्यक्ति/संस्था/पार्टी को अपना पक्ष प्रस्तुत करना है तो वह लिखित/ मौखिक आकलन आयोग के समक्ष प्रस्तुत कर सकते हैं, जिससे वास्तविक निष्कर्ष तक पहुँचा जा सके।
निर्मल दुबे ब्यूरो प्रमुख मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन