सूचना
आर के पाण्डेय एडिटर इन चीफ बैज़लपुर उत्तर प्रदेश / Thu, Oct 24, 2024 / Post views : 135
जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने के बाद मंगलवार को पहली बार हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के उदारवादी धड़े ने बैठक की. इसमें हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के शीर्ष नेतृत्व ने हिस्सा लिया. उदारवादी धड़े के अध्यक्ष मीरवाइज उमर फारूक की अध्यक्षता में आयोजित बैठक के दौरान हुर्रियत सदस्य अब्दुल गनी भट और बिलाल गनी लोन जैसे वरिष्ठ नेता शामिल हुए
जम्मू कश्मीर में बदलते राजनीतिक समीकरण के बीच हुर्रियत की इस बैठक को काफी अहम माना जा रहा है।
हालांकि, इस बैठक के बाद हुर्रियत नेताओं का कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन