Sat, 03 Oct 2026
Breaking News
30सितम्बर 2026 : शेखर न्यूज़ परआज दोपहर 2:30 बजे की बड़ी खबरें...........* | मिर्जापुर में वरिष्ठ पत्रकार के निधन,पत्रकार जगत मेहानि : मिर्जापुर से दुखद समाचार, न्यूज़ चैनल के मिर्जापुर प्रभारी एवं ब्यूरो प्रमुख की असामयिक मृत्यु | 28.09.2026 : देश और राज्यों की बड़ी खबरें.... | लहरपुर नगरपालिका परिसर में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन : ई ओ लहरपुर सहित गणमान्य व्यक्ति एवं सफाई कर्मचारी रहे मौजूद | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : छह साल के रुद्र ने किया कमाल, 45 सेकेंड में सुनाए यूपी के 75 जिलों के नाम | नगर पालिका लहरपुर में गजल गंगा पुस्तक का हुआ विमोचन : अधिशाषी अभियंता और पालिका अध्यक्ष समेत गणमान्य सदस्य रहे मौजूद | इंटौजा टोलप्लाजा पर एस टी एफ ने मारा छापा : सीसीटीवी डीवीआर की जब्त, कंपनी ने नहीं दिये रिकॉर्ड के दस्तावेज | Big News : सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें 23- सितंबर - बुधवार | क्या स्वर्ग में मिले पुण्य भी एक दिन चुक जाते हैं? : स्वर्ग के लाखों वर्ष भी समाप्त हो जाते हैं… लेकिन मनुष्य का अहंकार उसे कहाँ ले जाता है? | छह सालकी बच्ची से दरिंदगी करने वाला दुष्कर्मी गिरफ्तार : पुलिस मुठभेड़ में पैर में लगी गोली ,सीतापुर पुलिस की बड़ी कामयाबी | 30सितम्बर 2026 : शेखर न्यूज़ परआज दोपहर 2:30 बजे की बड़ी खबरें...........* | मिर्जापुर में वरिष्ठ पत्रकार के निधन,पत्रकार जगत मेहानि : मिर्जापुर से दुखद समाचार, न्यूज़ चैनल के मिर्जापुर प्रभारी एवं ब्यूरो प्रमुख की असामयिक मृत्यु | 28.09.2026 : देश और राज्यों की बड़ी खबरें.... | लहरपुर नगरपालिका परिसर में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन : ई ओ लहरपुर सहित गणमान्य व्यक्ति एवं सफाई कर्मचारी रहे मौजूद | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : छह साल के रुद्र ने किया कमाल, 45 सेकेंड में सुनाए यूपी के 75 जिलों के नाम | नगर पालिका लहरपुर में गजल गंगा पुस्तक का हुआ विमोचन : अधिशाषी अभियंता और पालिका अध्यक्ष समेत गणमान्य सदस्य रहे मौजूद | इंटौजा टोलप्लाजा पर एस टी एफ ने मारा छापा : सीसीटीवी डीवीआर की जब्त, कंपनी ने नहीं दिये रिकॉर्ड के दस्तावेज | Big News : सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें 23- सितंबर - बुधवार | क्या स्वर्ग में मिले पुण्य भी एक दिन चुक जाते हैं? : स्वर्ग के लाखों वर्ष भी समाप्त हो जाते हैं… लेकिन मनुष्य का अहंकार उसे कहाँ ले जाता है? | छह सालकी बच्ची से दरिंदगी करने वाला दुष्कर्मी गिरफ्तार : पुलिस मुठभेड़ में पैर में लगी गोली ,सीतापुर पुलिस की बड़ी कामयाबी | 30सितम्बर 2026 : शेखर न्यूज़ परआज दोपहर 2:30 बजे की बड़ी खबरें...........* | मिर्जापुर में वरिष्ठ पत्रकार के निधन,पत्रकार जगत मेहानि : मिर्जापुर से दुखद समाचार, न्यूज़ चैनल के मिर्जापुर प्रभारी एवं ब्यूरो प्रमुख की असामयिक मृत्यु | 28.09.2026 : देश और राज्यों की बड़ी खबरें.... | लहरपुर नगरपालिका परिसर में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन : ई ओ लहरपुर सहित गणमान्य व्यक्ति एवं सफाई कर्मचारी रहे मौजूद | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : छह साल के रुद्र ने किया कमाल, 45 सेकेंड में सुनाए यूपी के 75 जिलों के नाम | नगर पालिका लहरपुर में गजल गंगा पुस्तक का हुआ विमोचन : अधिशाषी अभियंता और पालिका अध्यक्ष समेत गणमान्य सदस्य रहे मौजूद | इंटौजा टोलप्लाजा पर एस टी एफ ने मारा छापा : सीसीटीवी डीवीआर की जब्त, कंपनी ने नहीं दिये रिकॉर्ड के दस्तावेज | Big News : सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें 23- सितंबर - बुधवार | क्या स्वर्ग में मिले पुण्य भी एक दिन चुक जाते हैं? : स्वर्ग के लाखों वर्ष भी समाप्त हो जाते हैं… लेकिन मनुष्य का अहंकार उसे कहाँ ले जाता है? | छह सालकी बच्ची से दरिंदगी करने वाला दुष्कर्मी गिरफ्तार : पुलिस मुठभेड़ में पैर में लगी गोली ,सीतापुर पुलिस की बड़ी कामयाबी |

: डीएम की अध्यक्षता में एफपीओ एवं जिलास्तरीय परियोजना प्रबन्धन इकाई की बैठक सम्पन्न

जनार्दन पाण्डेय विशेष संवाददाता देवीपाटन अयोध्या मंडल / Tue, Feb 28, 2023 / Post views : 186

Share:

गोण्डा: जिलाधिकारी डॉ उज्जवल कुमार की अध्यक्षता में कृषक उत्पादन संगठन एवं जिलास्तरीय परियोजना प्रबन्धन इकाई की बैठक का आयोजन किया गया। डीएम ने सामान्य भाषा में एफपीओ परिभाषित करते हुए कहा कि एफपीओ यानि किसान उत्पादक संगठन। किसानों का ऐसा समूह जो कम्पनी एक्ट में पंजीकृत होता है और कृषि उत्पादक कार्यों को आगे बढ़ाता है।

उन्होंने एफपीओ की महत्ता के बारे में भी जानकारी देते हुए कहा कि एफपीओ का उद्देश्य बिचौलियों की भूमिका को समाप्त करने के साथ किसान को उसकी उपज का अधिक से अधिक मूल्य उपलब्ध कराना है। उन्होंने एफपीओ को निर्देशित किया कि जैविक खाद का उपयोग करते हुए जैविक उत्पादन को बढ़ावा दें। परम्परागत खेती के साथ ही औद्यानिक खेती एवं मोटे अनाज की पैदावार कर अपनी आय में बढ़ोत्तरी कर सकते हैं।

जिलाधिकारी डॉ उज्जवल कुमार की अध्यक्षता में कृषक उत्पादन संगठन एवं जिलास्तरीय परियोजना प्रबन्धन इकाई की बैठक का आयोजन

उन्होंने सभी एफपीओ को निर्देशित किया गया कि अपनी सदस्य संख्या बढ़ायें एवं कृषक उत्पादन संगठन का कार्य कृषक हित में कराया जाये, जिससे कृषकों की आय बढ़ सके। सभी एफपीओ ऐसा कार्य करें कि उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर भी पहचान प्राप्त हो।

बैठक में उप कृषि निदेशक ने अवगत कराया कि जनपद में कुल 42 एफपीओ संचालित हैं, जिनके द्वारा विभिन्न प्रकार के कार्य किये जा रहे हैं, और इन्हें सरकारी अनुदान से भी लाभान्वित किया गया है। उन्होंने सभी एफपीओ को निर्देशित किया कि वे शक्ति पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन अवश्य करा लें इससे उन्हें कई प्रकार की सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

जिला विकास प्रबन्धक, नाबार्ड ने अवगत कराया एफपीओ के लिए कई प्रकार की योजनाएं चलाई जा रही हैं। एफपीओ उनमें आवेदन कर योजनाओं का लाभ अवश्य लें। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी व अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें