आर के पाण्डेय एडिटर इन चीफ बैज़लपुर उत्तर प्रदेश / Wed, Aug 9, 2023 / Post views : 35
गोण्डा - बीते 30.07.2023 को समय करीब शाम 17:15 बजे थाना को0नगर पर पंजीकृत मु0अ0स0 640/2023, धारा 411,419,420,467,468 व 471 भा०द०वी० से संबंधित वांछित अभियुक्त मनीष तिवारी पुत्र बनवारी लाल तिवारी निवासी ख्वाजाजोत थाना धानेपुर जनपद गोंडा को बंदी पेशी व मेडिकल परीक्षण हेतु भेजा जा रहा था, कि अचानक उक्त अभियुक्त चकमा देकर फरार हो गया था। पुलिस अधीक्षक गोण्डा अंकित मित्तल द्वारा अभियुक्त मनीष तिवारी की गिरफ्तारी हेतु 20 हजार का इनाम घोषित कर थाना कोतवाली नगर व एस0ओ0जी0/सर्विलांस सहित कुल 08 टीमें गठित की गयी थी।
उक्त निर्देश के क्रम में थाना कोतवाली नगर व एस०ओ०जी०/सर्विलांस की संयुक्त टीम द्वारा पतारसी-सुरागरसी करते हुए मुखबिर खास की सूचना पर आज दिनांक 7/8-08-2023 की रात्रि समय लगभग 01:30 बजे सोनी गुमटी के पास पुलिस द्वारा घेराबंदी की गई। जिस पर बदमाश द्वारा पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से फायर किया गया, जिसमें आपसी मुठभेड़ में बदमाश को बाएं पैर में नीचे गोली लगी है, अभियुक्त के पास से 01 अदद 315 बोर अवैध असलहा, 02 अदद जिंदा कारतूस, 01 अदद मिस कारतूस, 01 अदद खोखा बरामद हुए हैं। अभियुक्त मनीष तिवारी का पुलिस अभिरक्षा में जिला अस्पताल गोण्डा में इलाज चल रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त
अनावरित अभियोग
पंजीकृत अभियोग
बरामदगी
गिरफ्तारकर्ता टीम
अभियुक्त मनीष तिवारी पुत्र बनवारी लाल तिवारी का अपराधिक इतिहास
विज्ञापन
विज्ञापन