आर के पाण्डेय एडिटर इन चीफ बैज़लपुर उत्तर प्रदेश / Mon, Jun 8, 2026 / Post views : 9
नई दिल्ली: 80 हजार कमाने वाले इंजीनियर के घर मिला इतना कैश, गिनती के लिए मशीन बुलानी पड़ी देखें क्या हुआ
7 जून 2026,
नई दिल्ली: ओडिशा में एक सरकारी इंजीनियर के घर पर आय से अधिक संपत्ति के मामले में छापेमारी हुई है. विजिलेंस विभाग इंजीनियर से जुड़े 9 जगहों पर छापेमारी की है. इंजीनियर और उनके परिवार से जुड़े लॉकर से कथित तौर पर करीब 2 करोड़ रुपये कैश बरामद किए गया. विभाग को रुपयों की गिनती करने के लिए मशीन का इस्तेमाल करना पड़ा. आरोपी की पहचान बैकुंठ नाथ बेहेरा के तौर पर हुई है, जो एक सरकारी असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर है और कंधमाल जिले के बालीगुडा में इंटीग्रेटेड ट्राइबल डेवलपमेंट एजेंसी (ITDA) में तैनात हैं.
आज तक से जुड़े अजय कुमार नाथ की रिपोर्ट के मुताबिक, विजिलेंस विभाग की टीम ने आय से अधिक संपत्ति के आरोप में शनिवार, 6 जून को इंजीनियर से जुड़े 9 जगहों पर छापेमारी की थी. कार्रवाई के दौरान इंजीनियर के बैंक लॉकर्स में कैश और कई बेनामी संपत्तियों के बारे में भी पता चला. विभाग ने राजधानी भुवनेश्वर के नीलाद्रि विहार, सैलाईश्री विहार, कानन विहार और चंद्रशेखरपुर में छापेमारी की
विज्ञापन
विज्ञापन