आर के पाण्डेय एडिटर इन चीफ बैज़लपुर उत्तर प्रदेश / Wed, Apr 16, 2025 / Post views : 93
आज दिनांक 16.04.2025 को थाना नन्दग्राम क्षेत्रान्तर्गत कुलदीप त्यागी नामक व्यक्ति द्वारा अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मारकर पत्नी की हत्या कर स्वयं की भी आत्महत्या की गई । मौके से एक सुसाइड नोट मिला जिसमें मृतक कुलदीप त्यागी द्वारा बताया गया कि वह कैंसर से पीड़ित है जिसका उसके घरवालों को पता नही है । वह नही चाहता कि इलाज में पैसे खर्च हो, इसलिए वह अपनी व अपनी पत्नी की जान ले रहा है । इस सम्बन्ध में जांच की जा रही है । अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है । वीडियो बाइट~श्रीमती पूनम मिश्ना , सहायक पुलिस आयुक्त नन्दग्राम ।
विज्ञापन
विज्ञापन