नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Sat, Aug 15, 2026 / Post views : 15




परसपुर। शनिवार को स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर विकासखंड परसपुर स्थित बेलसर रोड, देव हॉस्पिटल के निकट अग्रिमा डिजिटल लाइब्रेरी का भव्य उद्घाटन मुख्य अतिथि विधायक अजय सिंह एवं नगर पंचायत परसपुर चेयरमैन बासुदेव सिंह ने फीता काटकर किया। उद्घाटन समारोह में सभासद विपिन सिंह एवं लाइब्रेरी के संस्थापक सत्यम सिंह ने मुख्य अतिथि सहित सभी सम्मानित अतिथियों का माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान क्षेत्र के गणमान्य लोगों, युवाओं एवं विद्यार्थियों की मौजूदगी से समारोह का माहौल उत्साहपूर्ण रहा।




अतिथियों ने लाइब्रेरी की सुविधाओं का अवलोकन करते हुए इसे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों और युवाओं के लिए उपयोगी पहल बताया। अग्रिमा डिजिटल लाइब्रेरी के संस्थापक सत्यम सिंह ने अतिथियों का स्वागत करते हुए बताया कि विद्यार्थियों को बेहतर एवं अनुकूल अध्ययन का वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लाइब्रेरी की शुरुआत की गई है। उन्होंने बताया कि यहां शांत एवं सकारात्मक अध्ययन वातावरण के साथ हाई-स्पीड वाई-फाई, पूर्णतः एसी सुविधा, प्रत्येक सीट पर चार्जिंग प्वाइंट, आरामदायक एवं स्पेशियस सीटिंग, उज्ज्वल प्रकाश, स्वच्छ वातावरण तथा 24x7 अध्ययन की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धात्मक दौर में विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए सुविधाजनक और एकाग्र वातावरण की आवश्यकता है और अग्रिमा डिजिटल लाइब्रेरी इसी उद्देश्य को ध्यान में रखकर स्थापित की गई है।



उद्घाटन अवसर पर विधायक अजय सिंह ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षा और ज्ञान ही युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की सुविधाओं से क्षेत्र के विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में बेहतर माहौल मिलेगा। नगर पंचायत परसपुर चेयरमैन बासुदेव सिंह ने भी अग्रिमा डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना को विद्यार्थियों के लिए सराहनीय पहल बताया।



समारोह में सूरज सिंह, विवेक तिवारी, प्रशांत सिंह सोमू, सभासद आदर्श शुक्ला, विपिन सिंह, अंशू शुक्ला, रहमत अली, आशीष सिंह, सत्यम सिंह, बब्बन सिंह, जीतू तिवारी, हनोमान सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथियों एवं लोगों ने लाइब्रेरी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विद्यार्थियों से पूरी लगन और मेहनत के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने का आह्वान किया। अग्रिमा डिजिटल लाइब्रेरी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिए क्षेत्र में अध्ययन का एक आधुनिक एवं सुविधाजनक केंद्र बनने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन