नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Wed, May 21, 2025 / Post views : 30
नरायनपुर जयसिंह निवासी युवक ने बबूल के पेड़ से फांसी लगाकर की आत्महत्या
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, गांव में पसरा मातम
परसपुर (गोंडा) : परसपुर थाना क्षेत्र के ग्राम नरायनपुर जयसिंह में एक युवक द्वारा खेत में लगे बबूल के पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर लेने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम नरायनपुर जयसिंह निवासी महावीर सिंह पुत्र बिहारी सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनका बेटा राजकुमार सिंह ने 20 मई 2025 मंगलवार को अपने खेत में लगे बबूल के पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलते ही परसपुर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय गोण्डा भेज दिया। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन