नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Fri, Jun 28, 2024 / Post views : 131
परसपुर ,गोंडा : परसपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम दुरौनी में अवैध तमंचा के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर पुलिस ने कोर्ट भेजा है। अवैध असलहा, मारपीट व जानमाल की धमकी मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों के विरुद्ध विधिक धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़ित ननके यादव ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि रमईपुर त्यौरासी के महेश कुमार गुप्ता की बेटी के साथ उसने वर्ष 2021 में लव मैरिज शादी किया था । जिसके दो बच्चे भी हैं। ग्राम पेवली पूरे बिलन्द के मनीष गुप्ता, पसका के सम्राट गुप्ता, मरचौर के राज बाबू गुप्ता उसकी पत्नी के दूर के मामा व साथी हैं। लव मैरिज की रंजिश को लेकर 26 जून की शाम को मनीष गुप्ता अवैध असलहा लहराते हुए तीन लोग स्पलेंडर बाइक से उसके घर पहुंचकर अभद्रता करते हुए मारपीट की। हल्ला गोहार होने पर युवक जानमाल की धमकी देते हुए चले गए। इस बाबत थानाध्यक्ष दिनेश सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर तीन आरोपियों के विरुद्ध मारपीट मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। और मामले की जाँच शुरू कर दी गयी है।
विज्ञापन
विज्ञापन