नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Sun, Jun 9, 2024 / Post views : 147
परसपुर गोंडा : परसपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत राढ़ीपुरवा बलमत्थर गांव निवासी विनीत मिश्र ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह लखनऊ में रहते हैं। बुधवार की शाम एक व्यक्ति ने फोन करके धमकी देते हुए कहा कि परसपुर, पचईपुरवा, चकरौत में दिखाई पड़ने पर हाथ-पैर तोड़ दूंगा। इस बाबत परसपुर थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार शुक्ला ने बताया कि विनीत की तहरीर पर राजपुर परसपुर निवासी दिनेश मिश्र के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन