नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Wed, Nov 8, 2023 / Post views : 172
परसपुर गोंडा : परसपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत शाहपुर निवासी संदीप कुमार राजपूत पुत्र बाबादीन को पुलिस द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने व उसके साथ दुष्कर्म करने के वांछित अभियुक्त-संदीप कुमार राजपूत को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्त ने थाना परसपुर क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिग लडकी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया था तथा उसके साथ दुष्कर्म भी किया था। जिसके सम्बन्ध में थाना परसपुर में अभियोग पंजीकृत हुआ था। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना परसपुर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।
गिरफ्तार अभियुक्त-
पंजीकृत अभियोग-
गिरफ्तार कर्ता टीम-
उ0नि0 बृजेश कुमार गुप्ता मय टीम।
विज्ञापन
विज्ञापन