नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Wed, Jan 18, 2023 / Post views : 110
परसपुर गोण्डा : परसपुर थाना क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम पंचायत नरायनपुर जैसिंह निवासी पीड़ित महिला की तहरीर पर उसके जेठ व जेठ के लड़के के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम नरायनपुर जैसिंह के मजरा लाला पुरवा निवासिनी शिव कुमारी पत्नी शिव कुमार लोध ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि मंगलवार को पैसे के लेनदेन को लेकर पीड़िता के जेठ व जेठ के लड़के ने गाली गलौज देते हुए मुक्का थप्पड़ व लाठी डण्डा से मारने पीटने लगे।पीड़िता द्वारा शोर करने पर गाँव के लोंगो ने आकर बीच बचाव कराया।जिस पर जाते समय विपक्षीगण जान से मारने की धमकी देते हुए चले गये।पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर उसी के गाँव निवासी पवन लोध,सन्तराम व मोहित लोध के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
इस बावत प्रभारी निरीक्षक सन्तोष सरोज ने बताया कि पीड़ित महिला द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर उसके जेठ सहित तीन नामजद के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर जांच उपनिरीक्षक सत्येंद्र वर्मा को सौंप दी गयी है।
विज्ञापन
विज्ञापन