नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Sun, Nov 26, 2023 / Post views : 140

परसपुर गोंडा : विकासखंड परसपुर क्षेत्र अंतर्गत पटखन पुरवा मौजा सरैया में माता निर्मला देवी ट्रस्ट द्वारा एस.बी.एल. चिल्ड्रन एकेडमी में एक दिवसीय नि:शुल्क चिकित्सा कैंप का आयोजन किया गया जिसमे संस्था के महासचिव रमेश कुमार कनौजिया ने बताया कि माता निर्मला देवी की सातवीं पुण्यतिथि पर 26 नवंबर दिन रविवार को चिकित्सा कैंप का आयोजन किया गया डॉक्टर अमित कुमार विश्वकर्मा (फिजियोथैरेपिस्ट) के द्वारा लगभग डेढ़ सौ मरीजों को एक्सरसाइज के बारे में परामर्श देकर निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया । इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष डॉक्टर पी.के.कनौजिया (फार्मासिस्ट )महासचिव रमेश कुमार कनौजिया विद्यालय के प्रबंधक लाल बहादुर कनौजिया. उपप्रबंधक अरविंद चौधरी युवराज सिंह , नैना शुक्ला , सपना शुक्ला , नीतू यादव मोहिनी , जगजीवन यादव समेत क्षेत्रीयजन उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन