नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Sat, Mar 9, 2024 / Post views : 164
परसपुर गोण्डा : थाना परसपुर के थानाध्यक्ष शेषमणि पाण्डेय के स्थानांतरण के पश्चात नवागत प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार शुक्ला ने पहुँचकर कार्यभार ग्रहण किया। इस दौरान उन्होंने थाने को मन्दिर की उपमा देते हुये कहा कि थाने में आये हुए सभी फरियादियों का यथोचित जानकारी करने के उपरांत सही निर्णय लेकर समुचित कार्यवाही करना प्राथमिकता होगी, तथा अपराधियों के प्रति कठोर कार्यवाही सुनिश्चित करने का भरसक प्रयास ही अहम रहेगा । उन्होंने कहा कि प्राथमिक स्तर क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने पर फोकस रहेगा। असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। थाना क्षेत्र में जुआ, सट्टा, शराब आदि अपराधों पर अंकुश लगाने के साथ ही अपराधियों पर पैनी नजर रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन