नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Sun, Nov 5, 2023 / Post views : 187


परसपुर गोण्डा : परसपुर ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत सुसुण्डा में शोकाकुल परिवार से मिलकर स्थानीय विधायक अजय सिंह ने ढांढस बंधाया। करनैलगंज विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत सुसुण्डा डीहा निवासी राधेश्याम पाण्डेय के पौत्र दीपक पाण्डेय के निधन पर शोकाकुल परिजनों से मिलकर करनैलगंज विधायक अजय सिंह ने ढांढस बनाया एवं परिवार को इस असहनीय दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने व दिवंगत आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की। इस अवसर पर सूरज सिंह,वासुदेव सिंह,राकेश सिंह,जनमेजय सिंह,पिंकू सिंह,अमरेंद्र सिंह,भीम सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन