Tue, 08 Sep 2026
Breaking News
परसपुर , गोंडा : महिला से चेन छिनैती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : सरयू नदी में डूबने से दो सगी बहनों की मौत, छोटी को बचाने में बड़ी बहन भी डूबी | शेखर न्यूज द्वारा भारत वर्ष पर एक विशिष्ट लेख : सिंधु घाटी वैदिक सभ्यता और हड़प्पा सभ्यता का उद्भव , बाबर और अंग्रेजों सहित भारत का इतिहास | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : केक काटकर मनाया गया शिक्षक दिवस, शिक्षकों को कलम भेंटकर विद्यार्थियों ने सम्मान व्यक्त किया | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : परसपुर में महिला के गले से डेढ़ लाख की सोने की चेन झपटी, बाइक से गिरकर हुई घायल | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : शिखा पांडेय ने यूजीसी-नेट जेआरएफ में हासिल की सफलता, 260 अंक पाकर बढ़ाया क्षेत्र का मान | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : बारिश के मौसम में बढ़ी चिंता, झुके लकड़ी के खंभे के सहारे वर्षों से चल रही विद्युत लाइन, खेत में गिरा पड़ा तार | शाम 6:30 बजे तक की बड़ी खबरें............. : 25 अगस्त 2026 | भगवान कृष्ण ने नष्ट किया इंद्र का अहंकार : कथा ब्यास अभिषेक दास श्री धाम बृंदावन | भगवत कथा सुनने मात्र से ही मिलती है सद्गति : कथा ब्यास अभिषेक दास | परसपुर , गोंडा : महिला से चेन छिनैती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : सरयू नदी में डूबने से दो सगी बहनों की मौत, छोटी को बचाने में बड़ी बहन भी डूबी | शेखर न्यूज द्वारा भारत वर्ष पर एक विशिष्ट लेख : सिंधु घाटी वैदिक सभ्यता और हड़प्पा सभ्यता का उद्भव , बाबर और अंग्रेजों सहित भारत का इतिहास | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : केक काटकर मनाया गया शिक्षक दिवस, शिक्षकों को कलम भेंटकर विद्यार्थियों ने सम्मान व्यक्त किया | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : परसपुर में महिला के गले से डेढ़ लाख की सोने की चेन झपटी, बाइक से गिरकर हुई घायल | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : शिखा पांडेय ने यूजीसी-नेट जेआरएफ में हासिल की सफलता, 260 अंक पाकर बढ़ाया क्षेत्र का मान | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : बारिश के मौसम में बढ़ी चिंता, झुके लकड़ी के खंभे के सहारे वर्षों से चल रही विद्युत लाइन, खेत में गिरा पड़ा तार | शाम 6:30 बजे तक की बड़ी खबरें............. : 25 अगस्त 2026 | भगवान कृष्ण ने नष्ट किया इंद्र का अहंकार : कथा ब्यास अभिषेक दास श्री धाम बृंदावन | भगवत कथा सुनने मात्र से ही मिलती है सद्गति : कथा ब्यास अभिषेक दास | परसपुर , गोंडा : महिला से चेन छिनैती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : सरयू नदी में डूबने से दो सगी बहनों की मौत, छोटी को बचाने में बड़ी बहन भी डूबी | शेखर न्यूज द्वारा भारत वर्ष पर एक विशिष्ट लेख : सिंधु घाटी वैदिक सभ्यता और हड़प्पा सभ्यता का उद्भव , बाबर और अंग्रेजों सहित भारत का इतिहास | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : केक काटकर मनाया गया शिक्षक दिवस, शिक्षकों को कलम भेंटकर विद्यार्थियों ने सम्मान व्यक्त किया | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : परसपुर में महिला के गले से डेढ़ लाख की सोने की चेन झपटी, बाइक से गिरकर हुई घायल | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : शिखा पांडेय ने यूजीसी-नेट जेआरएफ में हासिल की सफलता, 260 अंक पाकर बढ़ाया क्षेत्र का मान | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : बारिश के मौसम में बढ़ी चिंता, झुके लकड़ी के खंभे के सहारे वर्षों से चल रही विद्युत लाइन, खेत में गिरा पड़ा तार | शाम 6:30 बजे तक की बड़ी खबरें............. : 25 अगस्त 2026 | भगवान कृष्ण ने नष्ट किया इंद्र का अहंकार : कथा ब्यास अभिषेक दास श्री धाम बृंदावन | भगवत कथा सुनने मात्र से ही मिलती है सद्गति : कथा ब्यास अभिषेक दास |

: गोंडा : छह बार विधायक रहे कुंवर अजय प्रताप सिंह का निधन, आज होगा अंतिम संस्कार

नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Fri, Jan 24, 2025 / Post views : 298

Share:

करनैलगंज (गोंडा)। करनैलगंज विधानसभा सीट से छह बार विधायक रहे कुंवर अजय प्रताप सिंह उर्फ लल्ला भैया का गुरुवार शाम लखनऊ के मेदांता अस्पताल में बीमारी के चलते निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार को कटरा शहबाजपुर मेला बगिया सरयू घाट पर किया जाएगा।

पूर्व भाजपा विधायक और धनावा स्टेट के राजकुमार लल्ला भैया पिछले एक वर्ष से गंभीर रूप से बीमार चल रहे थे। करीब एक साल पहले उन्हें दिल का दौरा पड़ा था, जिसके बाद से उनका इलाज जारी था। बीते एक माह से वे लखनऊ स्थित अपने आवास पर रह रहे थे। दो दिन पहले अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां गुरुवार शाम 5:30 बजे डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। कई राजनीतिक दलों के नेताओं ने सोशल मीडिया पर संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

कुंवर अजय प्रताप सिंह ने 23 वर्ष की आयु में अपना राजनीतिक सफर शुरू किया था। वर्ष 1989 में उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में पहली बार विधानसभा चुनाव जीता। इसके बाद, 1991 में उन्होंने भाजपा के टिकट पर चुनाव जीतकर करनैलगंज विधानसभा में अपनी स्थिति और मजबूत की। वर्ष 1993 के उपचुनाव और 1996 के आम चुनाव में भी वे भाजपा से विधायक बने। हालांकि, 2002 में पार्टी का टिकट देर से मिलने के कारण वे समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार योगेश प्रताप सिंह से चुनाव हार गए।

वर्ष 2007 में उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर विधानसभा चुनाव जीता। वर्ष 2008 के मध्यावधि चुनाव में उन्होंने खुद चुनाव न लड़ते हुए बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर अपनी बहन कुंवरी ब्रिज सिंह को मैदान में उतारा, जिन्होंने जीत हासिल की। 2012 के चुनाव में मामूली अंतर से हारने के बाद, 2017 में उन्होंने भाजपा के टिकट पर एक बार फिर से जीत दर्ज की। हालांकि, 2022 के चुनाव में पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं दिया, और वे चुनावी दौड़ से बाहर रहे।

कुंवर अजय प्रताप सिंह, जिन्हें क्षेत्र में लल्ला भैया के नाम से जाना जाता था उनका राजनीतिक जीवन लंबे समय तक चर्चा का केंद्र रहा। उनके निधन से करनैलगंज की जनता में गहरा शोक है। उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार को कटरा शहबाजपुर सरयू घाट पर होगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें