नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Mon, Nov 27, 2023 / Post views : 143
परसपुर गोंडा : परसपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मलांव के सामाजिक कार्यकर्ता डी एन सिंह ने अपने घर पर दर्जनों गरीब परिवारों को कम्बल वितरित किया। ठंडक को देखते हुए क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता डी एन सिंह ने असहाय गरीबों को अपने घर पर बुलाया और उन्हें ठंड से बचने हेतु कम्बल वितरित किया। इस पुनीत कार्य में क्षेत्र के प्रसिद्ध समाजसेवी मेडिकल स्टोर संचालक द्वारा सहयोग किया गया। डी एन सिंह ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि नर सेवा ही सच्ची नारायण सेवा है। हमेशा गरीबों की मदद करनी चाहिए । उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों के सहयोग से शीघ्र ही जरुरतमंदों को गर्म कपड़ा उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन