नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Thu, Nov 27, 2025 / Post views : 80

गोंडा। जिले की बेसिक शिक्षा व्यवस्था को बड़ा सहारा मिल गया है। बीएसए पद के 16 दिन से रिक्त रहने के बाद आखिरकार शासन ने नए बेसिक शिक्षा अधिकारी की तैनाती कर दी है। वरिष्ठ प्रवक्ता, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान देवरिया में कार्यरत रहे अमित कुमार सिंह अब गोंडा के नए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बन गए हैं। बीएसए पद खाली होने से विभाग की कई आवश्यक फाइलें अटक गई थीं, जिनकी वजह से विद्यालयों और शिक्षकों से जुड़े कार्य प्रभावित हो रहे थे। आदेश जारी होते ही शिक्षकों में खुशी की लहर दौड़ गई है। उम्मीद जताई जा रही है कि नए बीएसए के कार्यभार संभालते ही विभागीय कार्यों में गति आएगी और शिक्षण व्यवस्था और बेहतर होगी। शासन ने जारी आदेश में अमित कुमार सिंह को तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन