Tue, 08 Sep 2026
Breaking News
परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : स्टडी टेबल पाकर खिले मेधावी बच्चों के चेहरे | परसपुर , गोंडा : महिला से चेन छिनैती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : सरयू नदी में डूबने से दो सगी बहनों की मौत, छोटी को बचाने में बड़ी बहन भी डूबी | शेखर न्यूज द्वारा भारत वर्ष पर एक विशिष्ट लेख : सिंधु घाटी वैदिक सभ्यता और हड़प्पा सभ्यता का उद्भव , बाबर और अंग्रेजों सहित भारत का इतिहास | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : केक काटकर मनाया गया शिक्षक दिवस, शिक्षकों को कलम भेंटकर विद्यार्थियों ने सम्मान व्यक्त किया | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : परसपुर में महिला के गले से डेढ़ लाख की सोने की चेन झपटी, बाइक से गिरकर हुई घायल | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : शिखा पांडेय ने यूजीसी-नेट जेआरएफ में हासिल की सफलता, 260 अंक पाकर बढ़ाया क्षेत्र का मान | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : बारिश के मौसम में बढ़ी चिंता, झुके लकड़ी के खंभे के सहारे वर्षों से चल रही विद्युत लाइन, खेत में गिरा पड़ा तार | शाम 6:30 बजे तक की बड़ी खबरें............. : 25 अगस्त 2026 | भगवान कृष्ण ने नष्ट किया इंद्र का अहंकार : कथा ब्यास अभिषेक दास श्री धाम बृंदावन | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : स्टडी टेबल पाकर खिले मेधावी बच्चों के चेहरे | परसपुर , गोंडा : महिला से चेन छिनैती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : सरयू नदी में डूबने से दो सगी बहनों की मौत, छोटी को बचाने में बड़ी बहन भी डूबी | शेखर न्यूज द्वारा भारत वर्ष पर एक विशिष्ट लेख : सिंधु घाटी वैदिक सभ्यता और हड़प्पा सभ्यता का उद्भव , बाबर और अंग्रेजों सहित भारत का इतिहास | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : केक काटकर मनाया गया शिक्षक दिवस, शिक्षकों को कलम भेंटकर विद्यार्थियों ने सम्मान व्यक्त किया | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : परसपुर में महिला के गले से डेढ़ लाख की सोने की चेन झपटी, बाइक से गिरकर हुई घायल | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : शिखा पांडेय ने यूजीसी-नेट जेआरएफ में हासिल की सफलता, 260 अंक पाकर बढ़ाया क्षेत्र का मान | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : बारिश के मौसम में बढ़ी चिंता, झुके लकड़ी के खंभे के सहारे वर्षों से चल रही विद्युत लाइन, खेत में गिरा पड़ा तार | शाम 6:30 बजे तक की बड़ी खबरें............. : 25 अगस्त 2026 | भगवान कृष्ण ने नष्ट किया इंद्र का अहंकार : कथा ब्यास अभिषेक दास श्री धाम बृंदावन | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : स्टडी टेबल पाकर खिले मेधावी बच्चों के चेहरे | परसपुर , गोंडा : महिला से चेन छिनैती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : सरयू नदी में डूबने से दो सगी बहनों की मौत, छोटी को बचाने में बड़ी बहन भी डूबी | शेखर न्यूज द्वारा भारत वर्ष पर एक विशिष्ट लेख : सिंधु घाटी वैदिक सभ्यता और हड़प्पा सभ्यता का उद्भव , बाबर और अंग्रेजों सहित भारत का इतिहास | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : केक काटकर मनाया गया शिक्षक दिवस, शिक्षकों को कलम भेंटकर विद्यार्थियों ने सम्मान व्यक्त किया | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : परसपुर में महिला के गले से डेढ़ लाख की सोने की चेन झपटी, बाइक से गिरकर हुई घायल | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : शिखा पांडेय ने यूजीसी-नेट जेआरएफ में हासिल की सफलता, 260 अंक पाकर बढ़ाया क्षेत्र का मान | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : बारिश के मौसम में बढ़ी चिंता, झुके लकड़ी के खंभे के सहारे वर्षों से चल रही विद्युत लाइन, खेत में गिरा पड़ा तार | शाम 6:30 बजे तक की बड़ी खबरें............. : 25 अगस्त 2026 | भगवान कृष्ण ने नष्ट किया इंद्र का अहंकार : कथा ब्यास अभिषेक दास श्री धाम बृंदावन |

: गोंडा : रात 12 बजे गूंज उठा परसपुर, श्रीकृष्ण के जन्म की बधाइयों से सराबोर हुआ वातावरण

नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Tue, Aug 27, 2024 / Post views : 117

Share:

परसपुर, गोंडा। परसपुर क्षेत्र में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा, उल्लास, और धूमधाम के साथ मनाया गया। विकास खंड परसपुर के विभिन्न धार्मिक स्थलों और निजी प्रतिष्ठानों में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव पूरे परंपरागत तरीके से संपन्न हुआ। वहीं, परसपुर थाना परिसर में भी थानाध्यक्ष दिनेश सिंह के नेतृत्व में लड्डू गोपाल का जन्मोत्सव विधि विधान पूर्वक मनाया गया। जन्माष्टमी के इस पावन अवसर पर थाने का पूरा स्टाफ भगवान श्रीकृष्ण के भक्ति रस में डूबा नजर आया। थाने के अधिकारियों और कर्मचारियों के सहयोग से भव्य भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में क्षेत्रीयजन पहुंचे और प्रसाद ग्रहण किया।

सोमवार की मध्यरात्रि, जब घड़ी ने बारह बजाए, तो पूरे परसपुर क्षेत्र में उल्लास का सैलाब उमड़ पड़ा। शुभ मुहूर्त में, अवध धाम से पधारे पंडित कौशल किशोर मिश्र ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भगवान श्रीकृष्ण के अवतार का आयोजन किया। इस दौरान, जैसे ही भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ, पूरे थाना परिसर में शंख, घंटा और घड़ियाल की गूंज सुनाई दी, जिसने सम्पूर्ण वातावरण को भक्ति रस से भर दिया। श्रीकृष्ण के जन्म के साथ ही पूरा परसपुर क्षेत्र भक्तिमय जयकारों से सराबोर हो गया। "नन्द के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की," "हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की" और "भये प्रगट कृपाला, दीन दयाला" जैसे भक्ति गीतों की गूंज ने पूरे इलाके को कृष्णमय कर दिया। भक्तों ने इन गीतों के साथ श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का आनंद लिया और क्षेत्र में उत्सव का माहौल छा गया।

इस पावन अवसर पर थानाध्यक्ष दिनेश सिंह के साथ वरिष्ठ उपनिरीक्षक सभाजीत सिंह, विनय कुमार पाण्डेय, किशोर पासवान, जगतपति त्रिपाठी, तेज बहादुर सिंह, अभिषेक सिंह, अजय शुक्ला, पदुम नरायन मिश्रा सहित अन्य तमाम पुलिसकर्मी और क्षेत्रीयजन उपस्थित रहे। भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और प्रसाद ग्रहण किया, जिससे इस पर्व का महत्व और भी बढ़ गया। जन्माष्टमी के इस पावन अवसर पर पूरे परसपुर क्षेत्र में भक्ति और उल्लास का माहौल बना रहा, जिससे यह पर्व सभी के लिए यादगार बन गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें