नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Tue, Jan 16, 2024 / Post views : 95

परसपुर (गोंडा ) : जनपद गोंडा अंतर्गत ग्राम पंचायत मलाव परसपुर में बढ़ती हुई ठंड को देखते हुए मंगलवार को सामाजिक कार्यकर्ता डी एन सिंह द्वारा अपने घर पर शीतलहर से बचाव हेतु एक दर्जन गरीबों व जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए। कंबल पाकर जरूरतमंदों के चेहरे खिल उठे। इस दौरान उन्होंने कहा कि गरीब और असहाय की मदद करना मनुष्य का परम कर्तव्य है। इससे बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं है। जो भी क्षेत्र के संभ्रांत सक्षम व्यक्ति है उनको आगे आकर गरीब लोगों को इस ठंड में कंबल वितरण करके मदद करना चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि सभी लोग ठंड से बचाव हेतु सभी सावधानियां बरतें ।
विज्ञापन
विज्ञापन