नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Sun, Oct 29, 2023 / Post views : 220
परसपुर गोण्डा : जनपद गोंडा अंतर्गत बेसिक शिक्षा विभाग में जिला व्यायाम शिक्षिका के पद पर कार्यरत प्रियंका सिंह शिक्षा क्षेत्र परसपुर अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय पूरे दौलत को प्रदेशीय एथलेटिक्स की तरफ से निर्णायक पैनल में चयन किये जाने की सूचना मिलते ही शिक्षकों में खुशी की लहर दौड़ गयी। प्राप्त जानकारी के मुताबिक 67वीं प्रादेशिक एथलेटिक्स विद्यालय प्रतियोगिता का आयोजन राजधानी लखनऊ स्थित गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कालेज कुर्सी रोड में सीनियर एवं जूनियर वर्ग बालक/बालिकाओं की प्रतियोगिता आगामी एक नवम्बर से चार नवम्बर तक आयोजित होना सुनिश्चित किया गया है। प्रियंका सिंह के प्रदेशिक एथलेटिक्स विद्यालय प्रतियोगिता में निर्णायक पैनल में चयन किये जाने पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक अशोक कुमार पाण्डेय,हरि किशोर सिंह,रामदीन विश्वकर्मा,हनुमान प्रसाद कुशवाहा, तिलकराम वर्मा,इन्द्रप्रताप सिंह,अभय प्रताप सिंह,भारती भौमिक, कीर्ति सिंह,सुमन सिंह सहित तमाम शिक्षक व शिक्षिकाओं सहित शिक्षक संगठनों ने बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन