नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Wed, Nov 22, 2023 / Post views : 180
परसपुर / गोंडा : परसपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत तरई पुरवा बसंतपुर निवासी त्रिवेणी कश्यप पुत्रगण फौजदार कश्यप ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उपरोक्त विपक्षीगण तरई पुरवा निवासी दिलीप कुमार कश्यप पुत्र राजेंद्र कश्यप ने पुरानी रंजिश मामले को लेकर अट्ठारह नवंबर की रात तकरीबन साढ़े नौ बजे घर चढ़कर आए और गाली गलौज देते हुए मुक्का थप्पड़ व लाठी डंडा से मारने पीटने लगे प्रार्थी के शोर मचाने पर विपक्षीगण जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए।
इस बाबत परसपुर थानाध्यक्ष शेषमणि पांडेय ने बताया कि पीड़ित प्रार्थी की तहरीर के आधार पर दिलीप कुमार कश्यप के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन