नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Wed, Nov 1, 2023 / Post views : 156
परसपुर : परसपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत कटैला निवासी ताजमोहम्मद ने पुलिस को दिए गए पत्र में कहा कि उसके बेटे मासूम खान को मारने की नियत से विपक्षीगण घर में घुसकर मेरे बेटे को मारना चाहते थे मगर बेटा भाग निकला इससे नाराज़ दबंगों ने घर में घुसकर तोड़ फोड़ किया मामला परसपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कटैला का है यहां के निवासी ताजमोहम्मद ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया कि शाहमोहम्मद उर्फ़ गुल्ले अली असगर व अतीक अहमद निवासी कटैला ने बुधवार की सुबह उसके लड़के को मारने की नियत से घर में घुस आए लड़के को न पाकर घर में रखे सामानों को तोड़ दिया व मां बहन को गालियां देते हुए मेरे बेटे को मार डालने की धमकी दी है उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कराने की मांग किया है ।
विज्ञापन
विज्ञापन