नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Fri, Jun 28, 2024 / Post views : 38
परसपुर गोंडा : खनन की सूचना पर जांच करने पहुंचे हल्का लेखपाल ने ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास करने का आरोप लगाते हुए परसपुर थाने में तहरीर दी। पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू की है।
परसपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मधईपुर खांडेराय क्षेत्र के लेखपाल उमेश जायसवाल ने थाने में तहरीर देकर दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि बुधवार को परसपुर के मधईपुर खांडेराय के मामले में दोपहर को क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे। तभी मिली जानकारी के मुताबिक ईश्वरदीन की संक्रमणीय भूमि गाटा संख्या-777 में रामबाबू नामक व्यक्ति ट्रैक्टर व लोडर से अवैध खनन कर रहा है। वह मौके पर पहुंचे और अवध खनन करने से मना किया तो रामबाबू ने जान से मारने की धमकी देते हुए ट्रैक्टर से कुचलकर जान से मार डालने का प्रयास किया। किसी तरह भागकर जान बचाई तथा साथी लेखपाल शरद सिंह, विनय यादव, रमेश वर्मा व दिव्यप्रकाश सिंह को मौके पर बुलाया गया तब तक आरोपी ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया था।
इस बाबत थानाध्यक्ष दिनेश सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली को थाने में दाखिल की गई है। लेखपाल उमेश जायसवाल की तहरीर पर ग्राम मधईपुर खांडेराय निवासी रामबाबू के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा, अभद्रता व धमकी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले में विवेचना कर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन