नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Sat, Jun 27, 2026 / Post views : 11
परसपुर ( गोंडा ) : महाकवि तुलसीदास स्नातकोत्तर महाविद्यालय परसपुर में बीए द्वितीय, चतुर्थ एवं षष्ठम सेमेस्टर की भूगोल विषय की प्रयोगात्मक परीक्षा का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ वीना सिंह व भूगोल विभाग के प्रवक्ता हरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि बीए चतुर्थ सेमेस्टर एवं बीए षष्ठम सेमेस्टर की भूगोल विषय की प्रयोगात्मक परीक्षा 28 जून को प्रातः 10 से आयोजित की जाएगी, जबकि बीए द्वितीय सेमेस्टर की भूगोल विषय की प्रयोगात्मक परीक्षा 30 जून को प्रातः 10 बजे से संपन्न होगी। उन्होंने बताया कि बीए षष्ठम सेमेस्टर (तृतीय वर्ष) के भूगोल विषय के सभी छात्र-छात्राएं परीक्षा के दिन अपनी एक प्रोजेक्ट फाइल अनिवार्य रूप से तैयार कर साथ लेकर आएं। उन्होंने सभी परीक्षार्थियों से निर्धारित तिथि एवं समय पर महाविद्यालय में उपस्थित होकर परीक्षा में सम्मिलित होने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन