नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Sun, Oct 16, 2022 / Post views : 119
परसपुर गोंडा: परसपुर ब्लॉक क्षेत्र के अंतर्गत नगर पंचायत परसपुर स्थित महाकवि तुलसीदास स्नातकोत्तर महाविद्यालय परसपुर में सोमवार को निःशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया जा रहा है । इसकी जानकारी देते हुए भाजपा मंडल अध्यक्ष परसपुर डॉक्टर शिव प्रकाश सिंह ने बताया कि इंदिरा गांधी नेत्र चिकित्सालय एवं अनुसंधान केंद्र लखनऊ के तत्वावधान में 17 अक्टूबर 2022 दिन सोमवार को नगर पंचायत परसपुर स्थित स्थानीय महाकवि तुलसीदास स्नातकोत्तर महाविद्यालय परसपुर के परिसर में नेत्र परीक्षण का आयोजन किया जाएगा । जिसमें इंदिरा गांधी नेत्र चिकित्सालय के डॉक्टरों द्वारा क्षेत्र में आंख की बीमारी से ग्रसित रोगों का इलाज निःशुल्क परीक्षण किया जाएगा । श्री सिंह ने बताया कि यह शिविर 17 अक्टूबर 2022 को दिन में 10:00 बजे से प्रारंभ होकर दोपहर 1:30 बजे तक चलेगा । इसी क्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष ने क्षेत्रीय जनमानस से अपील करते हुए कहा कि विकासखंड परसपुर में जिस किसी को नेत्र संबंधी किसी भी प्रकार की परेशानी हो तो वह व्यक्ति महाकवि तुलसीदास स्नातकोत्तर महाविद्यालय परसपुर के परिसर में समयानुसार पहुंचकर अपना पंजीकरण करवाते हुए निःशुल्क जांच कुशल चिकित्सकों द्वारा करवाकर उचित सलाह लें।
विज्ञापन
विज्ञापन