Tue, 08 Sep 2026
Breaking News
परसपुर , गोंडा : महिला से चेन छिनैती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : सरयू नदी में डूबने से दो सगी बहनों की मौत, छोटी को बचाने में बड़ी बहन भी डूबी | शेखर न्यूज द्वारा भारत वर्ष पर एक विशिष्ट लेख : सिंधु घाटी वैदिक सभ्यता और हड़प्पा सभ्यता का उद्भव , बाबर और अंग्रेजों सहित भारत का इतिहास | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : केक काटकर मनाया गया शिक्षक दिवस, शिक्षकों को कलम भेंटकर विद्यार्थियों ने सम्मान व्यक्त किया | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : परसपुर में महिला के गले से डेढ़ लाख की सोने की चेन झपटी, बाइक से गिरकर हुई घायल | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : शिखा पांडेय ने यूजीसी-नेट जेआरएफ में हासिल की सफलता, 260 अंक पाकर बढ़ाया क्षेत्र का मान | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : बारिश के मौसम में बढ़ी चिंता, झुके लकड़ी के खंभे के सहारे वर्षों से चल रही विद्युत लाइन, खेत में गिरा पड़ा तार | शाम 6:30 बजे तक की बड़ी खबरें............. : 25 अगस्त 2026 | भगवान कृष्ण ने नष्ट किया इंद्र का अहंकार : कथा ब्यास अभिषेक दास श्री धाम बृंदावन | भगवत कथा सुनने मात्र से ही मिलती है सद्गति : कथा ब्यास अभिषेक दास | परसपुर , गोंडा : महिला से चेन छिनैती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : सरयू नदी में डूबने से दो सगी बहनों की मौत, छोटी को बचाने में बड़ी बहन भी डूबी | शेखर न्यूज द्वारा भारत वर्ष पर एक विशिष्ट लेख : सिंधु घाटी वैदिक सभ्यता और हड़प्पा सभ्यता का उद्भव , बाबर और अंग्रेजों सहित भारत का इतिहास | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : केक काटकर मनाया गया शिक्षक दिवस, शिक्षकों को कलम भेंटकर विद्यार्थियों ने सम्मान व्यक्त किया | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : परसपुर में महिला के गले से डेढ़ लाख की सोने की चेन झपटी, बाइक से गिरकर हुई घायल | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : शिखा पांडेय ने यूजीसी-नेट जेआरएफ में हासिल की सफलता, 260 अंक पाकर बढ़ाया क्षेत्र का मान | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : बारिश के मौसम में बढ़ी चिंता, झुके लकड़ी के खंभे के सहारे वर्षों से चल रही विद्युत लाइन, खेत में गिरा पड़ा तार | शाम 6:30 बजे तक की बड़ी खबरें............. : 25 अगस्त 2026 | भगवान कृष्ण ने नष्ट किया इंद्र का अहंकार : कथा ब्यास अभिषेक दास श्री धाम बृंदावन | भगवत कथा सुनने मात्र से ही मिलती है सद्गति : कथा ब्यास अभिषेक दास | परसपुर , गोंडा : महिला से चेन छिनैती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : सरयू नदी में डूबने से दो सगी बहनों की मौत, छोटी को बचाने में बड़ी बहन भी डूबी | शेखर न्यूज द्वारा भारत वर्ष पर एक विशिष्ट लेख : सिंधु घाटी वैदिक सभ्यता और हड़प्पा सभ्यता का उद्भव , बाबर और अंग्रेजों सहित भारत का इतिहास | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : केक काटकर मनाया गया शिक्षक दिवस, शिक्षकों को कलम भेंटकर विद्यार्थियों ने सम्मान व्यक्त किया | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : परसपुर में महिला के गले से डेढ़ लाख की सोने की चेन झपटी, बाइक से गिरकर हुई घायल | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : शिखा पांडेय ने यूजीसी-नेट जेआरएफ में हासिल की सफलता, 260 अंक पाकर बढ़ाया क्षेत्र का मान | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : बारिश के मौसम में बढ़ी चिंता, झुके लकड़ी के खंभे के सहारे वर्षों से चल रही विद्युत लाइन, खेत में गिरा पड़ा तार | शाम 6:30 बजे तक की बड़ी खबरें............. : 25 अगस्त 2026 | भगवान कृष्ण ने नष्ट किया इंद्र का अहंकार : कथा ब्यास अभिषेक दास श्री धाम बृंदावन | भगवत कथा सुनने मात्र से ही मिलती है सद्गति : कथा ब्यास अभिषेक दास |

: गोंडा : ग्राम पंचायत पसका के नए भवन का पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने किया लोकार्पण

नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Sun, Jan 19, 2025 / Post views : 130

Share:

परसपुर (गोंडा): ग्राम पंचायत पसका के इकनिया में रविवार को पिंकू सिंह द्वारा नवनिर्मित एक नए और आधुनिक पंचायत भवन, जन सूचना केंद्र और खाद्यान भंडारण भवन का लोकार्पण हुआ। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह, विधानसभा क्षेत्र करनैलगंज विधायक अजय कुमार सिंह और गोंडा बलरामपुर से एमएलसी अवधेश कुमार उर्फ मंजू सिंह , जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम मिश्रा , नगर पंचायत परसपुर चेयरमैन बासुदेव सिंह , गौरव सिंह प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

लोकार्पण के बाद पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि राजनीति कुछ लोगों को वसीयत में मिलती है, लेकिन हम इसे सेवा का माध्यम बनाकर जनता की भलाई के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राजनीति में आने का उद्देश्य हमेशा सेवा होना चाहिए और हमें इसे विरासत में नहीं, बल्कि जनता की सेवा के जरिए हासिल किया है।

पूर्व सांसद ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर कोई व्यक्ति अपनी सुरक्षा का ध्यान नहीं रख सकता, तो वह दूसरों की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित कर सकता है। उन्होंने केजरीवाल को दो बार मौका देने के बावजूद दिल्ली के विकास पर ध्यान नहीं देने और नौटंकी करने का आरोप लगाया। बृजभूषण सिंह ने कहा कि दिल्ली का असली हाल देखने के लिए कनॉट प्लेस नहीं, बल्कि वहां के नालों को देखना चाहिए।

महाराष्ट्र में अभिनेता सैफ अली खान पर हुए हमले के बारे में बृजभूषण सिंह ने कहा कि यह घटना उतनी बड़ी नहीं है जितना इसे प्रचारित किया गया है। उन्होंने कहा कि हो सकता है कि हमलावर मानसिक रूप से कमजोर हो या किसी तरह से प्रसिद्धि पाने की कोशिश कर रहा हो। इस मामले में सरकार को दोष देना उचित नहीं है क्योंकि सैफ अली खान अब सुरक्षित हैं और उनकी हालत में सुधार हो रहा है।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों ने पंचायत भवन के उद्घाटन के इस महत्वपूर्ण अवसर पर खुशी व्यक्त की और कहा कि इस नई सुविधा से ग्राम पंचायत पसका के विकास में और अधिक गति मिलेगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें