नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Mon, Jan 27, 2025 / Post views : 142


परसपुर, गोंडा : कम्पोजिट विद्यालय पुरैना में रविवार को 26 जनवरी गणतंत्र दिवस का महापर्व हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रधानाध्यापक तिलकराम वर्मा ने किया। सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा भारत माता, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन किया गया। इसके पश्चात मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान जन्मेजय सिंह द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। ध्वजारोहण के साथ ही उपस्थित सभी लोगों ने गगनभेदी नारों से वातावरण गुंजायमान कर दिया।


बच्चों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाकर राष्ट्रप्रेम की भावना को प्रकट किया और स्वागत गीत प्रस्तुत किया। इसके बाद विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिसमें देशभक्ति गीत, कविता और नृत्य शामिल रहे। अंत में भारत माता की जय और वंदे मातरम् के उद्घोष के साथ समारोह का समापन हुआ।


इस अवसर पर विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष शिव नारायण दूबे, समिति सदस्य राकेश कुमार यादव (डालू यादव), अशोक कुमार, अभिभावक एवं गणमान्य नागरिक जगदीश शुक्ला, रघुनंदन दूबे, विद्यालय के शिक्षक राजेश कुमार, महेश चंद्र त्रिपाठी, राजीव कुमार दूबे, बृजनंदन आर्य, गौरव पांडेय, समस्त शिक्षकगण, रसोइयां सहित अभिभावकगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहीं ।
विज्ञापन
विज्ञापन