नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Wed, Jun 12, 2024 / Post views : 139


परसपुर, गोंडा : कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त बनाये रखने के लिये पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने जनहित व प्रशासनिक हित में तत्काल प्रभाव से थाना प्रभारी व उपनिरीक्षक में फेरबदल किया है। बीते 10 जून को तत्कालीन पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने जारी आदेश पत्र में परसपुर थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार शुक्ला को इटियाथोक थाना में स्थानांतरित किया गया है। जब कि खरगूपुर में थाना प्रभारी निरीक्षक रहे दिनेश सिंह को परसपुर थाने का नवागत प्रभारी निरीक्षक पद पर नियुक्त किया गया है।


लगभग तीन महीने परसपुर थाना में कार्यकाल उपरांत प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार शुक्ला का तबादला इटियाथोक थाना के लिए प्रभारी निरीक्षक के पद पर हुआ है । मंगलवार को नवागत प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह ने पहुंचकर परसपुर थाने का कार्यभार सम्हाला। इस दौरान स्थानांतरित इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार शुक्ला को फूल माला पहनाकर स्थानीय संभ्रांत जनों एवं पुलिस कर्मचारियों ने भावभीनी विदाई किया। तथा नवागत प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह ने पहुँचकर थाना का प्रभार संभाला और क्षेत्र में कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्धता जताई। उन्होंने स्थानीय नागरिकों और पुलिस स्टाफ से परिचय किया और उनके सहयोग से थानाक्षेत्र में शांति और सुरक्षा स्थापित करने का विचार व्यक्त किया ।



विज्ञापन
विज्ञापन