नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Wed, Oct 11, 2023 / Post views : 171
परसपुर कस्बे में बालपुर रोड पर सड़क किनारे नाले की खुदाई का कार्य शुरू
परसपुर गोण्डा : नगर पंचायत परसपुर कस्बे में अभी एक तरफ अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत एनाउंसमेंट कराया जा रहा है कि आगामी ग्यारह अक्टूबर तक सभी अतिक्रमणकारी खुद ही अवैध अतिक्रमण हटाकर जमीन खाली कर दें। अभी तक अतिक्रमण चौराहों पर कुछ लोगों ने हटाया है वहीं खाली हुई जमीनों पर नाले के निर्माण कार्य को लेकर बालपुर मार्ग पर कब्रिस्तान के पास जेसीबी चलाई गई। नगर पंचायत कर्मी रमेश यादव ने बताया कि सड़क की पटरियों पर अवैध कब्जा रहने की वजह से जलनिकासी की बड़ी समस्या बनी रहती थी।जिसकी वजह से सड़कों व गलियों में जलभराव की स्थिति बनी रहती थी। उसी के मद्देनजर शासन के मंशानुरूप सड़क की पटरियों पर नाली निर्माण की प्रक्रिया का कार्य शुरू किया गया। लेकिन अतिक्रमण न हटने के चलते कार्य शुरू नही हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन