नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Mon, Oct 7, 2024 / Post views : 38
परसपुर, गोंडा : परसपुर उपकेंद्र के अंतर्गत बिजली आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह बेपटरी हो चुकी है। लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और बिजली की आँख-मिचौली से उपभोक्ता बेहद परेशान हैं। नवरात्रि उत्सव के दौरान जहां हर गांव में दुर्गा पूजा और धार्मिक अनुष्ठानों का उल्लास है, वहीं बिजली की अनियमितता ने त्योहार की खुशियों पर पानी फेर दिया है।
शाम छह बजे से शुरू होने वाली बिजली कटौती ने ग्रामीणों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। बार-बार बिजली जाने से न सिर्फ उपभोक्ताओं को परेशानी हो रही है, बल्कि पूजा पंडालों में भी अंधेरा छाया रहता है। जिम्मेदार विभागीय अधिकारी इस गंभीर समस्या पर मौन साधे हुए हैं, जिससे आक्रोशित उपभोक्ता विद्युत विभाग और प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन