नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Wed, Nov 1, 2023 / Post views : 180
परसपुर ( गोंडा ) : परसपुर थाना क्षेत्र में कंटीले तार से खेत के बैरीकेटिंग कर उसमें विजली प्रवाहित करने से एक गोवंश की विजली लगने से मौत हो गयी। मामले की जानकारी होने पर स्थानीय लोगों में आक्रोश ब्याप्त हो गया। सूचना पर पंहुची पुलिस द्वारा गोवंश का पोस्टमार्टम कराकर एक लोगों के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी को हिरासत में लिया गया। परसपुर थाना क्षेत्र के त्यौरासी निवासी दिग्विजय सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उनके गांव निवासी अहमद पुत्र अलीरजा अपने दुकान के सामने लगे ट्रांसफार्मर से केविल जोड़कर खेत के चारों तरफ लगे कटीले तार में विद्युत प्रवाहित किये हुए थे। जिसकी वजह से गांव में छुट्टा घूम रहे सांड़ उसकी चपेट में आ गया। और वही तड़प-तड़प कर उसकी मौत हो गयी।
इस बाबत परसपुर थानाध्यक्ष शेषमणि पाण्डेय ने बताया कि अहमद पुत्र अलीरजा के खिलाफ मुकदमा कर उसे हिरासत में लिया गया है ।
विज्ञापन
विज्ञापन