निर्मल दूबे ब्यूरो प्रमुख मिर्ज़ापुर / Wed, Feb 15, 2023 / Post views : 131
भरवारी में स्वच्छ जागरूकता अभियान सुस्त,गलियों में पसरी गंदगी
चोक नालियां विकास के दावे की खोल रही पोल
कौशाम्बी। भरवारी नगर पालिका में स्वच्छ जागरूकता अभियान महज कागजी कोरम साबित हो रहा है। गलियों में गंदगी पसरी हुई है। नालियां जगह जगह चोक है। डंपिंग हाउस भले खाली हो लेकिन कस्बे के अंदर खाली जगह कूड़े के ढेर से पटी हुई है। इसके बाद भी अफसर ऑल इज वेल बता रहें है।
भरवारी नगर पालिका में विकास योजनाओं में हो रही धांधली से कस्बे में विकास के सपनों को पंख नहीं लग पा रहें है। आरोप है कि नगर पालिका में सम्मलित गांव की गलियों से लेकर कस्बे तक अव्यवस्थाओं का अम्बार है। गलियों की नियमित सफाई नहीं हो रही है। नालियों चोक होने से जल जमाव हो रहा है। इससे कस्बे में लोग तमाम तरह की संक्रामक बीमारियों का शिकार हो रहें है। साथ ही कूड़ा गाड़ी लोगों के घरों में नहीं जा रही है। इससे मजबूरी में खाली जगह देखकर कस्बे के अंदर कूड़ा फेक रहें है। इससे नगर का वतावरण भी दूषित बना हुआ है। कस्बाईयों ने मामले की शिकायत अफसरों से किया है।
ब्यूरो प्रमुख निर्मल दुबे मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन