नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Wed, Nov 22, 2023 / Post views : 174
परसपुर / गोंडा : परसपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत चरसड़ी निवासी अरुण कुमार पुत्र राम कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उपरोक्त विपक्षीगण चरसड़ी निवासी मनीराम , बाबूराम , लखनलाल पुत्रगण शुकई निषाद ने पुरानी रंजिश मामले को लेकर 21 नवंबर दिन मंगलवार को तकरीबन तीन बजे घर चढ़कर आए और गाली गलौज देते हुए मुक्का थप्पड़ व लाठी डंडा से मारने पीटने लगे प्रार्थी के शोर मचाने पर सत्यपाल सिंह पुत्र चंद्रबली सिंह बचाने आए तो उनको भी मारने पीटने लगे और विपक्षीगण प्रार्थी का कार तोड़कर नुकसान कर दिए और जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए।
इस बाबत परसपुर थानाध्यक्ष शेषमणि पांडेय ने बताया कि प्रार्थी अरुण कुमार पुत्र राम कुमार की तहरीर पर तीन नामजद लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन