नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Sat, Apr 13, 2024 / Post views : 121
परसपुर ( गोंडा ) : मस्जिद के चन्दा के पैसे को लेकर एक ब्यक्ति को पीट-पीट कर घायल कर दिये जाने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ईलाज के बाद पति-पत्नी पर मुकदमा दर्ज किया गया। बताते चलें कि परसपुर थाना क्षेत्र के ग्राम अकबर अली पुरवा मरचौर निवासी मंजनू पुत्र मो० हुसैन ने बताया कि मस्जिद के चन्दा का पैसा के लेन देन के विवाद को लेकर उनके गांव निवासी शब्बीर पुत्र जद्दन व आरफा पत्नी शब्बीर ने मिलकर घर चढ़कर आये और गाली गलौज देते हुए मुक्का थप्पड व लाठी डन्डा से मारने पीटने लगे जिससे उसे गंभीर चोटें आयीं। शोर करने पर गाँव के कुछ लोग मौके पर आकर बीच बचाव कराए जाते समय जान से मारने की धमकी देते हुए चले गये। इस बाबत प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार शुक्ल ने बताया कि मुकदमा पंजीकृत कर कार्यवाही की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन