नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Mon, May 19, 2025 / Post views : 131
परसपुर (गोंडा) : थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने का मामला सामने आया है। प्रार्थी की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कया है। बताया गया कि 17 मई की रात लगभग 10 से 11 बजे के बीच प्रार्थी सपरिवार एक विवाह समारोह में गया था, उस समय उसकी 14 वर्षीय पुत्री घर पर अकेली थी। इसी दौरान गांव का एक युवक, जो पहले उसे ट्यूशन पढ़ाने आता था, शादी करने की नीयत से किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया। अगली सुबह जब प्रार्थी जानकारी लेने युवक के घर गया, तो वहां दो अन्य व्यक्तियों ने उसे गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। प्रार्थी की तहरीर पर पुलिस ने तीनों आरोपितों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन