नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Sun, May 26, 2024 / Post views : 131
परसपुर , गोंडा : परसपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत करनैलगंज मार्ग पर अमृतपुरी बाबा स्थान के समीप रविवार को तकरीबन चार पांच बजे अज्ञात वाहन के चपेट में आकर सड़क दुर्घटना में ग्राम कन्डरु निवासी दिपांशु सिंह उम्र 18 वर्ष नामक बाइक सवार युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंचे विधायक अजय सिंह ने स्थानीय जनों के मदद व निजी वाहन से घायल युवक को इलाज के लिये प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र परसपुर पहुंचाया गया। और विधायक अजय सिंह ने मोबाइल के जरिए चिकित्सक से घायल युवक के कुशल उपचार के लिए वार्तालाप किया।
विज्ञापन
विज्ञापन