नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Mon, Jul 20, 2026 / Post views : 133

परसपुर/ गोंडा : जनपद गोंडा के विकासखंड परसपुर के ग्राम जरौली निवासी राजेश कुमार सिंह की पुत्री एवं राकेश सिंह चौहान की भतीजी कुमारी पलक सिंह को शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू), वाराणसी के कुलपति प्रो. अजीत कुमार चतुर्वेदी ने गोल्ड मेडल प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर कुलपति ने पलक सिंह के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें निरंतर सफलता के लिए शुभाशीष दिया। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि से परिवार के साथ-साथ पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है। परिजनों ने कुलपति प्रो. अजीत कुमार चतुर्वेदी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनका हार्दिक अभिनंदन एवं वंदन किया। वहीं क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों, समाजसेवियों एवं शुभचिंतकों ने कुमारी पलक सिंह को इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएं प्रेषित की हैं। यह उपलब्धि क्षेत्र की बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत बन गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन